Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर राखी कैसे भेजें? डाक विभाग ने राखी मेल पोस्ट करने के लिए की विशेष व्यवस्था
इस वर्ष राखी का त्यौहार 22.08.2021 को है. डाक विभाग ने डाक द्वारा राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है. डाक विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल दिल्ली सर्किल के कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा कि अन्य राज्यों के लिए 16 अगस्त 2021 तक एवं दिल्ली के भीतर 17 अगस्त तक 2021 तक डाक द्वारा रखी भेजे जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
- Read in
- English
Raksha Bandhan 2021: इस वर्ष राखी का त्यौहार 22.08.2021 को है. डाक विभाग ने डाक द्वारा राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है. डाक विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल दिल्ली सर्किल के कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा कि अन्य राज्यों के लिए 16 अगस्त 2021 तक एवं दिल्ली के भीतर 17 अगस्त तक 2021 तक डाक द्वारा रखी भेजे जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
इस अवधि के दौरान दिल्ली के 34 महत्वपूर्ण डाकघरों तथा दो आरएमएस कार्यालयों अर्थात् दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में विशेष पोस्टिंग काउंटर स्थापित किये जा रहे हैं. यह भी पढ़े: Salman Khan celebrating Raksha Bandhan: सलमान खान ने भी मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, वीडियो शेयर कर कहा- ये बंधन तो प्यार का बंधन का है
अंतिम क्षण की भीड़ से बचने के लिए ग्राहकों को समय पर डाक से राखी भेजने का सुझाव दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

