Raksha Bandhan 2019 Wishes And Messages: रक्षाबंधन पर भाई-बहन इन प्यारे SMS, Wallpapers, Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF के जरिए दें एक-दूसरे को बधाई
रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने और तोहफा देने तक ही सीमित नहीं है. इस दिन बहन-भाई एक-दूसरे को मैसेजेस भेजकर भी इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं. आप भी इन प्यार भरे मैसेजेस को वॉट्सऐप, फेसबुक के जरिए भेजकर अपने भाई-बहन से अपना प्यार जाहिर कर सकते हैं.
Happy Raksha Bandhan 2019 Wishes: आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के साथ-साथ रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार भी मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है. इस खास दिन का बहनें साल भर बेसब्री से इंतजार करती हैं. भाई-बहन (Brother-Sister) अगर किसी वजह से एक-दूसरे से दूर रहते भी हैं तो रक्षाबंधन के दिन जरूर मिलते हैं. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसे राखी बांधती हैं. बदले में भाई उन्हें उपहार देता है और जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन भी देता है. हालांकि रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने और तोहफा देने तक ही सीमित नहीं है. इस दिन बहन-भाई एक-दूसरे को मैसेजेस (Raksha Bandhan Wishes And Messages) भेजकर भी इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं.
इस दिन बहन-भाई अपना प्यार डिजिटली भी जाहिर करते हैं. इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के साथ ही आप अपने मोबाइल फोन से अपने भाई-बहन को ये प्यार भरे SMS, Wallpapers, Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF भेजकर एक-दूसरे को को रक्षाबंधन की बधाई दे सकते हैं.
1- याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ जमाना,
तेरी मीठी आवाज में भाई कहकर बुलाना,
वो सुबह स्कूल के लिए तेरा मुझको जगाना,
अब क्या करे बहना यही है जिंदगी का तराना.
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2019 Wishes: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है रक्षाबंधन, भेजें ये Facebook Greetings, WhatsApp Stickers, SMS, GIF, Wallpapers और दें शुभकामनाएं

2- भैया तुम जियो हजारों साल,
मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,
खुशियों की हो तुमपे बौछार,
यही दुआ करते हैं हम बार-बार.
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

3- याद है हमें वो हमारा सुनहरा बचपन,
वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना,
यही होता है भाई-बहन का प्यार,
इसी प्यार को बढ़ाने आया है रक्षाबंधन का त्योहार.
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2019 Messages: इन शानदार Wallpapers, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Wishes, GIF, Shayaris को भेजकर अपने भाई या बहन से कहें हैप्पी रक्षाबंधन

4- बहन नहीं मांगती है सोने-चांदी के हार,
उसे तो सिर्फ चाहिए भाई का प्यार-दुलार,
देखो राखी का पावन त्योहार है आया,
अपने साथ प्यार की सौगात है लाया.
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

5- आसमान पर सितारे हैं जितने,
उतनी जिंदगी हो तेरी,
किसी की नजर न लगे,
दुनिया की हर खुशी हो तेरी,
रक्षाबंधन के दिन भगवान से यही दुआ है मेरी.
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

6- मेरा भाई चंदा से भी प्यारा, मेरा भाई सूरज से भी न्यारा,
भाई ने दिया इतना प्यार कि ये जीवन मैंने उस पर वारा,
मां ने दिया जन्म मगर, तुमने ही इस जीवन को संवारा,
दुआ है मेरी कि खुशियों से भर जाए उसका जीवन सारा.
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2019 Mehndi Designs: रक्षाबंधन के पर्व पर अपने हाथों में इन आसान तरीकों से बनाएं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें और वीडियो

गौरतलब है कि रक्षाबंधन को लेकर माता लक्ष्मी, राजा बलि और श्रीकृष्ण और द्रोपदी से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं. रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सदियों से मनाया जा रहा है और हर साल सावन पूर्णिमा के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधकर उसके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

