Raja Parba 2022 Images: मिथुन संक्रांति पर इन HD Wallpapers, WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं
राजा पर्व यानी मिथुन संक्रांति के दौरान लोग खुशी-खुशी बारिश का स्वागत करते हैं. इतना ही नहीं पुरुष और महिलाएं नाच-गाकर बारिश का स्वागत करते हैं. इस अवसर पर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में आप भी इन इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपनों को राजा पर्व यानी मिथुन संक्रांति की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
- Read in
- English
Raja Parba/Mithuna Sankranti 2022 Images: राजा पर्व (Raja Parba) या मिथुन संक्रांति (Mithuna Sankranti) ओडिशा (Odisha) में मनाया जाने वाला नारीत्व का तीन दिवसीय लंबा त्योहार है. इस साल यह पर्व 15 जून से 18 जून तक मनाया जा रहा है. मिथुन संक्रांति हिंदू कैलेंडर में तीसरे सौर महीने (Solar Month) की शुरुआत का प्रतीक है. वैसे तो सभी 12 संक्रांति दान-पुण्य जैसे कार्यों को करने के लिए शुभ मानी जाती हैं, लेकिन मिथुन संक्रांति के दिन वस्त्र दान करना और अन्य चीजों का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है. मिथुन संक्रांति को पूर्वी भारत में 'अशर', दक्षिणी भारत में 'आणी' और केरल में 'मिथुनम ओंथ' के नाम से जाना जाता है. ओडिशा में, इसे राजा परबा या राजा पर्व के रूप में जाना जाता है.
राजा पर्व यानी मिथुन संक्रांति के दौरान लोग खुशी-खुशी बारिश का स्वागत करते हैं. इतना ही नहीं पुरुष और महिलाएं नाच-गाकर बारिश का स्वागत करते हैं. इस अवसर पर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में आप भी इन इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपनों को राजा पर्व यानी मिथुन संक्रांति की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- हैप्पी मिथुन संक्रांति 2022

2- हैप्पी राजा पर्व 2022

3- हैप्पी राजा पर्व 2022

4- हैप्पी मिथुन संक्रांति 2022

हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार, मिथुन संक्रांति सबसे शुभ अवसरों में से एक है, क्योंकि इस दिन सूर्य वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करते हैं. यह पर्व आधिकारिक तौर पर पहली बारिश के स्वागत का प्रतीक है. इसके अलावा यह पूरे ओडिशा में कृषि वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है. ऐसे में आप इन संदेशों को डाउनलोड कर सकते है और इन्हें अपनों के साथ शेयर करके राजा पर्व यानी मिथुन संक्रांति की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

