Puthandu 2023 Greetings: तमिल न्यू ईयर ‘पुथांडु’ की बधाई, शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Images, Photo Messages और HD Wallpapers
पुथांडु यानी तमिल न्यू ईयर के खास मौके पर दक्षिण भारत में रहने वाले तमिल भाषी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ‘पुथांडु वाल्टतुक्का’ कहकर शुभकामनाएं देते हैं, जिसका अर्थ है नए साल ही हार्दिक शुभकामनाएं. ऐसे में आप भी इन शानदार ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ इमेजेस, फोटो मैसेजेस और एचडी वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को पथांडु की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
Puthandu 2023 Greetings in Hindi: तमिल नव वर्ष (Tamil New Year) के पहले दिन को पुथांडु (Puthandu) के नाम से जाना जाता है, जिसे 'चिथिरई' और 'वरुशा पिरप्पू' भी कहते हैं. हर साल तमिल नव वर्ष 'पुथांडु' की शुरुआत 14 अप्रैल को होती है, क्योंकि यह सौर कैलेंडर का अनुपालन करता है. दरअसल, तमिल सौर कैलेंडर का पहला महीना चिथिरई है और चिथिरई के पहले दिन को पुथांडु कहा जाता है. इस दिन केरल में विशु और मध्य व उत्तर भारत में बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है. राज्य के दक्षिण इलाके में रहने वाले लोग पुथांडु को 'चित्तिरै विशु' के नाम से मनाते हैं. इस दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगीन चावल के पाउडर से सुंदर कोलम बनाया जाता है. इसके साथ ही घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं और लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं.
पुथांडु यानी तमिल न्यू ईयर के खास मौके पर दक्षिण भारत में रहने वाले तमिल भाषी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ‘पुथांडु वाल्टतुक्का’ कहकर शुभकामनाएं देते हैं, जिसका अर्थ है नए साल ही हार्दिक शुभकामनाएं. ऐसे में आप भी इन शानदार ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ इमेजेस, फोटो मैसेजेस और एचडी वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को पथांडु की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
1- पुथांडु की हार्दिक बधाई

2- तमिल नव वर्ष की बधाई

3- हैप्पी पुथांडु

4- पुथांडु की शुभकामनाएं

5- हैप्पी तमिल न्यू ईयर

गौरतलब है कि तमिलनाडु में पुथांडु को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व को लोग अपने परिवार वालों और करीबियों के साथ मिलकर धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन घरों की साफ-सफाई के अलावा लोग फूलों और रंगीन लाइटों से घर को सजाते हैं. सुबह स्नान के बाद वस्त्र धारण करके लोग भगवान की पूजा करते हैं. इसके साथ ही ईश्वर से घर-परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).