त्यौहार

Propose Day 2019: प्रपोज डे पर इन जगहों पर करेंगे अपने पार्टनर से प्यार का इजहार तो बन जाएगी बात

वैसे प्रपोज करने में जगह की भी काफी अहमियत होती हैं. बहुत सरे लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि वह किस परफेक्ट जगह प्रपोज करें. इस समस्या का समाधान हमारी इस खबर में है.

Propose Day 2019: प्रपोज डे पर इन जगहों पर करेंगे अपने पार्टनर से प्यार का इजहार तो बन जाएगी बात
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pexels)

Propose Day 2019: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के पहले दिन रोज डे (Rose Day) मनाने के बाद अब लड़के-लड़कियां प्रपोज डे (Propose Day) मनाने के लिए तैयार हैं. गुरुवार यानी 7 फरवरी को युवाओं ने जहां गुलाब के फूल देकर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया तो वहीं 8 फरवरी यानी आज प्रपोज डे पर लड़के-लड़कियां खास अंदाज में अपने प्यार का इजहार करने या किसी खास को प्रपोज करने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद 9 तारीख को चॉकलेट डे, 10 तारीख को टेडी डे, 11 तारीख को प्रॉमिस डे, 12 तारीख को हग डे, 13 तारीख को किस डे और आखिरकार 14 तारीख को वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जाएगा.

प्रपोज डे के दिन आप अपने किसी खास को प्रपोज कर सकते हैं. इस दिन आप अपने स्पेशल साथी को अपने दिल की बात बता सकते हैं. इस दिन आप उन्हें बता सकते हैं कि आपके जीवन में उनके क्या मायने है. वैसे प्रपोज करने में जगह की भी काफी अहमियत होती हैं. बहुत सारे लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि वह किस परफेक्ट जगह पर प्रपोज करें. इस समस्या का समाधान हमारी इस खबर में है.

यह भी पढ़े: प्रपोज डे पर करें अपनी पार्टनर से प्यार का इजहार, हाल-ए-दिल बयां करने के ये हैं 7 बेस्ट आइडियाज

आप इन जगहों पर अपने ख़ास दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं.

बीच:

बीच को सबसे रोमांटिक जगह कहा जाता हैं. खासकर लड़कियों को बीच सबसे ज्यादा पसंद होते हैं. आप अपने खास मित्र को बीच पर प्रपोज कर सकते हैं.

झीलों के किनारे:

आप जिससे प्यार करते हैं उसे झीलों के किनारे प्रपोज कर सकते हैं. अगर वह झीलों से प्यार करती है, तो आपका काम और आसन होगा. उन्हें झील के किनारे ले जाएं और अपने दिल की बात बताएं.

रेस्टोरेंट:

कहते है कि खाना सब चीज को बेहतर बना देता हैं. आप उन्हें रेस्टोरेंट में प्रपोज कर सकते हैं. आप उन्हें अपनी फेवरेट रेस्टोरेंट में ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2019 Gift Ideas: वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को दें ये खास तोहफे, देखें कौन सा गिफ्ट रहेगा आपके लिए बेस्ट

डेस्टिनेशन:

अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप अपनी गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड को किसी हिल स्टेशन या किसी रोमांटिक जगह ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं. आप यूरोप, बाली, मालदीव या गोवा कहीं भी जा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).