Promise Day 2022 Messages: हैप्पी प्रॉमिस डे! वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन शेयर करें ये Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और Photo SMS
प्रॉमिस डे पर वैसे तो पार्टनर्स एक-दूसरे को रिझाने और प्यार निभाने का वादा करने के लिए तोहफों का सहारा लेते हैं, लेकिन उसके साथ प्यार भरी शायदी और शुभकामना संदेशों को भी शेयर किया जाए तो फिर क्या बात है. वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन आप अपने पार्टनर को इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी प्रॉमिस डे कह सकते हैं.
Promise Day 2022 Messages in Hindi: प्यार के महीने (Month of Love) यानी फरवरी की शुरुआत के साथ ही फिजाओं में प्यार की खुमारी छाई हुई है. 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई है और आज वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का पांचवां दिन यानी प्रॉमिस डे (Promise Day) है. जी हां, हर साल वैलेंटाइन वीक के दौरान 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे से वादा (Promise) करते हैं. कपल अपने पार्टनर से प्यार की कसमें खाते हैं और यह एहसास दिलाते हैं कि वो एक-दूसरे के साथ अपना भविष्य भी जीना चाहते हैं. अगर आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं या फिर अपने क्रश या पार्टनर के साथ पहला वैलेंटाइन मना रहे हैं तो इस वैलेंटाइन उनसे प्यार को निभाने का वादा करके अपने रिलेशनशिप को और मजबूत बना सकते हैं.
प्रॉमिस डे पर वैसे तो पार्टनर्स एक-दूसरे को रिझाने और प्यार निभाने का वादा करने के लिए तोहफों का सहारा लेते हैं, लेकिन उसके साथ प्यार भरी शायदी और शुभकामना संदेशों को भी शेयर किया जाए तो फिर क्या बात है. वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन आप अपने पार्टनर को इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी प्रॉमिस डे कह सकते हैं.
1- वादा है तुझे दिल से जुदा होने नहीं देंगे,
हाथ हमारा कभी छोड़ने नहीं देंगे,
तेरी मुस्कान ही इतनी प्यारी है कि,
हम मर भी जाएं पर तुझे रोने नहीं देंगे.
हैप्पी प्रॉमिस डे

2- वादा करते हैं दोस्ती निभाएंगे,
कोशिश यही रहेगी तुम्हें ना सताएंगे,
जरूरत पड़े तो दिल से पुकारना हमें,
मर भी रहे होंगे तो मोहलत लेकर आएंगे.
हैप्पी प्रॉमिस डे

3- प्रॉमिस है वादा, वादा है इरादा,
इरादा है तेरे संग प्यार का,
दिल है बच्चा, प्यार है मेरा सच्चा,
चाहूंगा उम्र भर तुम्हें ये वादा है मेरा.
हैप्पी प्रॉमिस डे

4- बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,
तू जहां-जहां जाएगी मैं वहां-वहां आऊंगा,
साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में,
लेकिन मैं अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगा.
हैप्पी प्रॉमिस डे

5- खुशबू की तरह तेरी हर सांस में,
प्यार अपना बसाने का वादा है,
रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी,
आपके जीवन में सजाने का वादा है.
हैप्पी प्रॉमिस डे

प्रॉमिस डे के दिन आप अपने पार्टनर से वादा कर सकते हैं कि वो जैसे हैं आपको वैसे ही पसंद हैं और आप उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करेंगे. जिंदगी भर प्यार निभाने का वादा करने के साथ ही आप जिंदगी भर उनकी परवाह और उनका ख्याल रखने का वादा भी कर सकते हैं. हर हालात में एक-दूसरे का साथ निभाएंगे और जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे को हमेशा प्रोत्साहित करने का वादा करके आप इस दिन को सही मायने में खास बना सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

