Pohela Boishakh 2021 Messages: हैप्पी पोइला बैसाख! इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Images के जरिए दें बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं
बैसाख का महीना वैसे तो बंगाली समुदाय के लिए बेहद खास होता है, लेकिन नए साल के पहले दिन को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभो नोबो बोरसो के शुभकामना संदेश भी भेजते हैं. आप भी हैप्पी पोइला बैसाख के इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Pohela Boishakh 2021 Messages in Hindi: बंगाली समुदाय (Bengali) के लोग पोइला बैसाख (Poila Baisakh) का पर्व बहुत धूमधाम से मनाते हैं. दरअसल, पोइला बैसाख या पोहेला बोइशाख (Pohela Boishakh) बंगाली लोगों का नया साल होता है, जिसे बंगाली नव वर्ष के तौर पर हर साल अप्रैल महीने के मध्य में मनाया जाता है. इस साल पोइला बैसाख यानी बंगाली न्यू ईयर (Bengali New Year) का यह पर्व 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है. पोइला का अर्थ है पहला और बोइशाख यानी बंगाली कैलेंडर का पहला महीना. बैसाख महीने के पहले दिन बंगाली समुदाय के लोग एक-दूसरे को शुभो नोबो बोरसो (Subho Nobo Borso) कह कर नए साल की बधाई देते हैं, जिसका मतलब है नए साल की शुभकामनाएं. इस दिन पश्चिम बंगाल और असम में सरकारी छुट्टी होती है. नए साल के पहले दिन का जश्न बंगाली पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाते हैं.
बैसाख का महीना वैसे तो बंगाली समुदाय के लिए बेहद खास होता है, लेकिन नए साल के पहले दिन को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन लोग अपने प्रियजनों और परिवार वालों की मंगल कामना के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं. आप भी हैप्पी पोइला बैसाख के इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- नया साल आए बन के उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,
हमेशा आप-पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका चाहने वाला.
हैप्पी पोइला बैसाख

2- सूरज की तरह चमकें,
पानी की तरह रहें शीतल,
बनी रहे शहद सी मिठास,
इस पोइला बैसाख है यही आस.
हैप्पी पोइला बैसाख

3- भुला दो बीता हुआ कल,
दिल में बसाओ आने वाला कल,
हंसो और हंसाओ, चाहे जो भी हो पल,
खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल.
हैप्पी पोइला बैसाख

4- पुराना साल सबसे हो रहा है दूर,
क्या करें यही है कुदरत का दस्तूर,
बीती यादें सोचकर उदास न हो तुम,
पोइला बैसाख के जश्न में धूम मचाओ धूम.
हैप्पी पोइला बैसाख

5- प्यार के दिन और मोहब्बत भरी रातें हों,
रंजिशे-नफरतें मिट जाएं सदा के लिए,
सभी के दिलों में ऐसी चाहतें हों,
बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं.
हैप्पी पोइला बैसाख

गौरतलब है कि पोइला बैसाख का त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई करते हैं. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर लोग नए वस्त्र धारण करते हैं, फिर पूरे विधि-विधान से घरों में भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है और घर के सभी सदस्यों की अच्छी सेहत व खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाती है. इसके अलावा इस पर्व की मिठास बढ़ाने के लिए घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

