Parsi New Year 2025 Wishes: पारसी नवरोज की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
पारसी नव वर्ष के पहले दिन को नवरोज कहा जाता है, जिसका नाम पारसी राजा जमशेद के नाम पर रखा गया था. पारसी या शहंशाही कैलेंडर बनाने के लिए पारसी राजा जमशेद को श्रेय दिया जाता है. नवरोज और पतेती के नाम से मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए पारसी नवरोज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Parsi New Year 2025 Wishes in Hindi: इस साल भारत में पारसी नव वर्ष (Parsi New Year) 15 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है, जो देश में रहने वाले पारसियों और ईरानियों के लिए एक मजेदार और रोमांचक दिन होता है. इस पर्व को नवरोज (Navroz) के नाम से भी जाना जाता है. जो ईरानी कैलेंडर के हिसाब से नए साल के पहले दिन का जश्न मनाता है. फारसी में नवरोज दो शब्दों से मिलकर बना है, 'नव' यानी 'नया' और 'रोज' यानी 'दिन', इसलिए इस दिन का शाब्दिक अनुवाद नया दिन है. पारसी नव वर्ष को नवरोज के अलावा पतेती (Pateti) के तौर पर भी जाना जाता है. दुनिया भर में कई जगहों पर नवरोज के पर्व को साल में दो बार मनाया जाता है. पारसी पंचांग के अनुसार, पहली बार 21 मार्च को पारसी नवरोज मनाया जाता है तो वहीं भारत के पारसी शहंशाही पंचांग के मुताबिक 15 या 16 अगस्त को नवरोज यानी पारसी नव वर्ष का उत्सव मनाया जाता है.