Pana Sankranti 2021 HD Images: पना संक्रांति के इन WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIFs, Wallpapers के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं
पना संक्रांति को सौर वर्ष का पहला दिन माना जाता है, इसलिए इसे नव वर्ष के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है. ओडिशा में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है, इसलिए अपनों को इस पर्व की बधाई जरूर दें. इस खास अवसर पर आप इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ और वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को पना संक्रांति यानी ओडिशा नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Pana Sankranti 2021 HD Images: ओडिशा में आज (14 अप्रैल 2021) पना संक्रांति (Pana Sankranti) यानी ओडिशा नव वर्ष (Odia New Year) का त्योहार मनाया जा रहा है. दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार, जिस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन मेष संक्रांति मनाई जाती है. इस दिवस को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक प्रदर्शनों के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को पना संक्रांति और ओडिशा नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं. इसके साथ ही इस दिन ऋतु फल, दही, सत्तू और अन्य चीजों से बने शर्बत का सेवन करते हैं. हालांकि इस पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है.
पना संक्रांति को सौर वर्ष का पहला दिन माना जाता है, इसलिए इसे नव वर्ष के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है. ओडिशा में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है, इसलिए अपनों को इस पर्व की बधाई जरूर दें. इस खास अवसर पर आप इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ और वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को पना संक्रांति यानी ओडिशा नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- पना संक्रांति 2021

2- पना संक्रांति 2021

3- पना संक्रांति 2021

4- पना संक्रांति 2021

5- पना संक्रांति 2021

ओडिशा में इस दिन लोग पना से भरे एक छोटे से बर्तन का इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ ही मिश्री का मीठा पेय पीया जाता है और तुलसी के पौधे को सींचा जाता है. बर्तन के तल में एक छोटा सा छेद बनाया जाता है, उस छेद से जो पानी गिरता है, वह बारिश का प्रतिनिधित्व करता है. ओडिशा में लोग अपनी परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार, पना संक्रांति का पर्व धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

