October Vrat Tyohar 2023: अक्टूबर माह में पड़ेंगे नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा, सूर्य-ग्रहण एवं चंद्र-ग्रहण सहित कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय दिवस! देखें विस्तृत सूचि
अक्टूबर 2023 के इस माह को अगर पर्वों एवं व्रतों का मेला कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होना चाहिए, क्योंकि इस माह जहां पितरों की विदाई होगी, वहीं हम शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला, विजयादशमी एवं शरद पूर्णिमा जैसे पर्व भी मनाएंगे. इस माह 15 दिन के अंतराल पर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी पड़ेंगे...
October Vrat Tyohar 2023: अक्टूबर 2023 के इस माह को अगर पर्वों एवं व्रतों का मेला कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होना चाहिए, क्योंकि इस माह जहां पितरों की विदाई होगी, वहीं हम शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला, विजयादशमी एवं शरद पूर्णिमा जैसे पर्व भी मनाएंगे. इस माह 15 दिन के अंतराल पर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी पड़ेंगे. इसके साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण जयंतिया तो कुछ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी पड़ेंगे. अपने पसंदीदा पर्व एवं व्रत मनाने में कोई चूक नहीं हो, इस बात को ध्यान में रखकर लेटेस्टली आपके लिए अक्टूबर 2023 के दिवस विशेष की विस्तृत सूची प्रकाशित कर रहा है. जानें किस दिन पड़ेगा कौन सा व्रत, त्योहार एवं दिवस विशेष
अक्टूबर माह 2023 के व्रतों एवं पर्वों की पूरी सूची
01 अक्टूबर 2023, रविवार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस, विश्व कॉफी दिवस
02 अक्टूबर, 2023, सोमवार गणेश संकष्टी चतुर्थी, महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती
04 अक्टूबर, 2023, बुधवार विश्व पशु कल्याण दिवस
05 अक्टूबर 2023, गुरुवार विश्व शिक्षक दिवस
06 अक्टूबर, 2023, शुक्रवार जीवित्पुत्रिका व्रत, श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त
07 अक्टूबर, 2023, शनिवार मातृ नवमी, अविधवा श्राद्ध
08 अक्टूबर, 2023, रविवार भारतीय वायुसेना दिवस
09 अक्टूबर, 2023, सोमवार विश्व डाक दिवस
10 अक्टूबर, 2023, मंगलवार इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर, 2023, बुधवार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
12 अक्टूबर, 2023, गुरुवार मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर, 2023, शनिवार महालय श्राद्ध, सर्वपित्री दर्श अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर, 2023, रविवार शारदीय नवरात्र शुरू, कलश स्थापना, अग्रसेन जयंती, विश्व विद्यार्थी दिवस
16 अक्टूबर, 2023, सोमवार विश्व खाद्य दिवस, विश्व बॉस दिवस, विश्व एनेस्थीसिया दिवस
17 अक्टूबर, 2023, मंगलवार रवि-उल मासारंभ
18 अक्टूबर, 2023, बुधवार विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर, 2023, गुरुवार ललिता पंचमी,
20 अक्टूबर, 2023, शुक्रवार सरस्वती आह्वान पूजा, विश्व सांख्यिकी दिवस
22 अक्टूबर,2023, रविवार दुर्गाष्टमी, सरस्वती विसर्जन
23 अक्टूबर,2023, सोमवार महानवमी व्रत, नवरात्र समाप्त
24 अक्टूबर,2023, मंगलवार विजयादशमी, शस्त्र पूजा
25 अक्टूबर,2023, बुधवार पापांकुशा एकादशी
28 अक्टूबर,2023, शनिवार शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागिरी पूर्णिमा, महर्षि वाल्मीकि जयंती,
29 अक्टूबर,2023, रविवार महाराज अजमीढ़ जयंती, कार्तिक मासारंभ, चंद्रग्रहण
31 अक्टूबर,2023, मंगलवार सरदार पटेल जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

