Naraka Chaturdashi 2020 Wishes & Images: नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई! भेजें ये हिंदी WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photos, Messages और एचडी वॉलपेपर्स
आज देशभर में नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली की धूम मची है. इस पावन अवसर पर आप छोटी दिवाली की खुशियां अपने प्रियजनों के साथ बांट सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं शानदार हिंदी विशेज, इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज, मैसेजेस और एचडी वॉलपेपर्स जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए भेजकर आप नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
Naraka Chaturdashi 2020 Wishes & Images in Hindi: धनतेरस (Dhanteras) के अगले दिन छोटी दिवाली (Choti Diwali) यानी नरक चतुर्दशी (Naraka Chaturdashi) मनाई जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे काली चौदस (Kali Chaudas), रूप चौदस (Roop Chaudas), भूत चतुर्दशी (Bhoot Chaturdashi) के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले शरीर पर तेल और उबटन लगाकर स्नान करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की पूजा करने से सौंदर्य की प्राप्ति होती है. नरक चतुर्दशी से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार द्वापर युग में इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर (Narakasur) नामक असुर का वध करके 16 हजार कन्याओं को उसके बंधन से मुक्त कराया था. इस दिन यमराज का पूजन कर उनके निमित्त दीपदान किया जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है और व्यक्ति को मृत्यु के बाद नर्क यातना से मुक्ति मिलती है.
आज देशभर में नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली की धूम मची है. इस पावन अवसर पर आप छोटी दिवाली की खुशियां अपने प्रियजनों के साथ बांट सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं शानदार हिंदी विशेज, इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज, मैसेजेस और एचडी वॉलपेपर्स जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए भेजकर आप नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
1- नरक चतुर्दशी 2020

2- नरक चतुर्दशी 2020

3- नरक चतुर्दशी 2020

4- नरक चतुर्दशी 2020

5- नरक चतुर्दशी 2020

गौरतलब है कि इस साल नरक चतुर्दशी और लक्ष्मी पूजन का पर्व एक ही दिन मनाया जा रहा है. नरक चतुर्दशी की रात घर के सबसे बड़े सदस्य को यम के नाम एक दीया जलाना चाहिए. इसके बाद इस दीये को पूरे घर में घुमाकर, घर से बाहर ले जाकर दीये को दूर रख देना चाहिए. घर के बाकी सदस्य घर के अंदर ही रहें और इस दीपक को न देखें. आप सभी को नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं!
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

