Mother’s Day 2025 Wishes: मदर्स डे के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपनी प्यारी मां को दें शुभकामनाएं
पहली बार मदर्स डे मनाने के बाद एना जार्विस ने वेस्ट वर्जीनिया में मदर्स डे को मान्यता दिलवाने के लिए बकायदा अभियान भी चलाया था, इसके बाद सन 1914 में अमेरिका में मदर्स डे को नेशनल हॉलीडे के रूप में मान्यता मिली थी, तब से इसे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाने लगा. ऐसे में आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Mother’s Day 2025 Wishes in Hindi: दुनिया भर की माताओं के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस साल 11 मई 2025 को मदर्स डे यानी मातृ दिवस (Mother’s Day) मनाया जा रहा है. दरअसल, मां (Mothers) के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के अलावा उन्हें खास होने का एहसास दिलाने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को भारत समेत दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में मदर्स डे का जश्न मनाया जाता है. ज्ञात हो कि 1900 के दशक में एना जार्विस (Anna Jarvis) नाम की एक महिला ने अपनी मां की याद में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. एना जार्विस की मां की मौत सन 1905 में हो गई थी और वो अपनी मां की मौत के बाद चाहती थी कि सभी माताओं के सम्मान में एक खास दिन को सेलिब्रेट किया जाए. इसलिए उन्होंने सन 1908 में वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन में मई में पहली बार मदर्स डे मनाया था.
पहली बार मदर्स डे मनाने के बाद एना जार्विस ने वेस्ट वर्जीनिया में मदर्स डे को मान्यता दिलवाने के लिए बकायदा अभियान भी चलाया था, इसके बाद सन 1914 में अमेरिका में मदर्स डे को नेशनल हॉलीडे के रूप में मान्यता मिली थी, तब से इसे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाने लगा. ऐसे में आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मां और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास और अनमोल रिश्ता होता है, इसलिए इस दिन हर संतान अपनी जन्म देने वाली मां के प्रति आभार व्यक्त करती है और मां को खास होने का एहसास दिलाने के लिए गिफ्ट और सरप्राइज का सहारा लिया जाता है. वैसे भी इस संसार में मां को ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है और संतान के लिए मां के समर्पण व प्यार का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता है. यही वजह है कि मां के समर्पण, प्यार और बलिदान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मदर्स डे के जश्न को धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).