Mohini Ekadashi 2019: एकादशी व्रत करने से होती है सारी मनोकामनाएं पूरी, लेकिन इन नियमों का पालन करना है बेहद जरूरी

आज मोहिनी एकादशी है. हिंदू धर्म में भगवान विष्ण को अतिप्रिय एकादशी के व्रत का बड़ा महत्व बताया जाता है.एकादशी यानी पूर्णिमा और अमावस्या का 11वां दिन. पूर्णिमा एवं अमावस्या के बाद 11वें दिन को एकादशी कहते हैं.

भगवान विष्णु (Photo Credits : Youtube)

Mohini Ekadashi 2019:  आज मोहिनी एकादशी है. हिंदू धर्म में भगवान विष्ण को अतिप्रिय एकादशी के व्रत का बड़ा महत्व बताया जाता है.एकादशी यानी पूर्णिमा और अमावस्या का 11वां दिन. पूर्णिमा एवं अमावस्या के बाद 11वें दिन को एकादशी कहते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार हर 40 से 48 दिन में मनुष्य का शरीर मंडल नामक चक्र से गुजरता है. इस चक्र में तीन ऐसे खास दिन आते हैं, जब शरीर को भोजन की जरूरत ही नहीं होती. अगर आप अपने जीवन में उन दिनों की पहचान लेते हैं. शरीर को भोजन नहीं देते हैं तो इस सरल पद्धति से आपकी बहुत सारी सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी. अगर वे अपने शरीर की सुनें, तो ज्यादातर इंसान इन तीन दिनों की पहचान आसानी से कर सकते हैं.

प्रत्येक धर्मों में उपवास का बहुत महत्व होता है साथ ही सभी धर्मों के नियम भी बहुत अलग-अलग होते हैं. खासकर हिंदू धर्म के अनुसार एकादशी की व्रत रखने की इच्छा रखने वालों को दशमी के दिन से ही कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना चाहिए. चलिए मोहिनी एकदशी के मौके पर जानते हैं इस व्रत को करने के लिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है.

एकादशी व्रत से जुड़े नियम- 

कहा जाता है कि जो भी मनुष्य पूरे विधि-विधान के साथ नियम पूर्वक एकादशी का व्रत करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसके समस्त पापों का नाश होता है.

Share Now

\