त्योहार

Margashirsha Guruvar 2022 Marathi Wishes: मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की इन मराठी WhatsApp Status, GIF Greetings, Messages के जरिए दें शुभकामनाएं

महाराष्ट्रीय पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष का महीना 24 नवंबर से शुरु हो रहा है और इसी दिन पहला गुरुवार व्रत भी रखा जा रहा है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप अपनों को बधाई न दें, ऐसा कैसे हो सकता है. आप इन मराठी विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और मैसेजेस को भेजकर अपने प्रियजनों को मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Margashirsha Guruvar 2022 Marathi Wishes: मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की इन मराठी WhatsApp Status, GIF Greetings, Messages के जरिए दें शुभकामनाएं
मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत 2022 (Photo Credits: File Image)

Margashirsha Guruvar 2022 Marathi Wishes in Marathi: हिंदू धर्म में कार्तिक मास की तरह ही मार्गशीर्ष मास (Margashirsha Maas) का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के नौंवे महीने यानी अगहन (मार्गशीर्ष) में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. इस महीने के हर गुरुवार को धन व ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए महालक्ष्मी व्रत रखा जाता है, जिसे मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत के नाम से महाराष्ट्र (Maharashtra) में बहुत भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है. इस साल मार्गशीर्ष मास के पहले गुरुवार का व्रत 24 नवंबर से रखा जा रहा है. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्तों के जीवन में धन, सफलता और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

महाराष्ट्रीय पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष का महीना 24 नवंबर से शुरु हो रहा है और इसी दिन पहला गुरुवार व्रत भी रखा जा रहा है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप अपनों को बधाई न दें, ऐसा कैसे हो सकता है. आप इन मराठी विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और मैसेजेस को भेजकर अपने प्रियजनों को मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

  • मार्गाशीर्ष  मासारंभ

मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत 2022 (Photo Credits: File Image)

  • महालक्ष्मी व्रत गुरूवारच्या शुभेच्छा!

मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत 2022 (Photo Credits: File Image)

  • मार्गशीर्ष गुरूवार व्रताच्या शुभेच्छा!

मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत 2022 (Photo Credits: File Image)

  • मार्गशीर्ष महिन्यासह तुमच्या आयुष्यात सुख, शांती, सौभाग्य येवो हीच आमची कामना!

मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत 2022 (Photo Credits: File Image)

  • मार्गशीर्ष महिन्याच्या आणि महालक्ष्मी व्रताच्या पहिल्या गुरूवार च्या शुभेच्छा

मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत 2022 (Photo Credits: File Image)

प्राचीन धर्म ग्रंथों में मार्गशीर्ष मास को धार्मिक गतिविधियों के लिए विशेष माना गया है. ऐसी मान्यता है कि  सतयुग की शुरुआत इसी महीने से हुई थी, इसलिए इस माह में पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्यों का फल अधिक प्राप्त होता है. इस महीने गुरुवार व्रत करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. लक्ष्मी-नारायण की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपदा का आगमन होता है. आप सभी को मार्गशीर्ष गुरुवार व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).