Maha Navami 2022 HD Images: हैप्पी महानवमी! शेयर करें ये मनमोहक Photos, Wallpapers, GIF Greetings और WhatsApp Stickers
एक तरफ जहां महानवमी शारदीय नवरात्रि उत्सव का आखिरी दिन होता है तो वहीं यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव का चौथा दिन होता है. महानवमी पर कई लोग कन्या पूजन का आयोजन करते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप मां दुर्गा के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, फोटोज, वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए अपनों को हैप्पी महानवमी विश कर सकते हैं.
Maha Navami 2022 HD Images: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर अश्विन शुक्ल नवमी तक मनाई जाने वाली शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) का आखिरी दिन यानी महानवमी (Maha Navami) मां दुर्गा (Maa Durga) के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है. शारदीय नवरात्रि से जुड़ी प्रचलित कथा के अनुसार, भगवान श्रीराम (Bhagwan Ram) ने नौ दिनों तक व्रत रखकर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना की थी, जिसके बाद उन्हें अश्विन शुक्ल दशमी को लंकापति रावण पर विजय प्राप्त हुई थी. इसके साथ ही एक अन्य प्रचलित कथा के अनुसार, नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध करने के बाद देवी दुर्गा ने दसवें दिन उसका संहार किया था, इसलिए महानवमी के अगले दिन विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जाता है. इस साल महानवमी 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जा रही है.
एक तरफ जहां महानवमी शारदीय नवरात्रि उत्सव का आखिरी दिन होता है तो वहीं यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव का चौथा दिन होता है. महानवमी पर कई लोग कन्या पूजन का आयोजन करते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप मां दुर्गा के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, फोटोज, वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए अपनों को हैप्पी महानवमी विश कर सकते हैं.
1- महानवमी की शुभकामनाएं

2- महानवमी की हार्दिक बधाई

3- हैप्पी महा नवमी

4- शुभो महानवमी

5- महानवमी 2022

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य, पुत्र, पौत्र और उत्तम आरोग्य का वरदान मिलता है. इसके साथ ही मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. नवरात्रि में महा अष्टमी (Maha Ashtami) और महानवमी (Maha Navami) तिथि का विशेष महत्व बताया जाता है. कई लोग अष्टमी तिथि को तो कई लोग नवमी तिथि को कन्या पूजन करके अपना व्रत पूर्ण करते हैं. देवी दुर्गा की उपासना के इस पर्व के देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

