Maghi Ganesh Jayanti 2025 Wishes: माघी गणेश जयंती के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
माघ मास में मनाई जाने वाली माघी गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह भक्तों के जीवन से सभी संकटों का नाश करने वाली गणेश जयंती होती है. इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का भक्तों के बीच आगमन होता है और विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Maghi Ganesh Jayanti 2025 Wishes in Hindi: माघी गणेश जयंती (Maghi Ganesh Jayanti) से जुड़ी प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को देवों के देव महादेव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी (Bhagwan Ganesh) का जन्म हुआ था, इसलिए उनके जन्मोत्सव के तौर पर माघी गणेश जयंती का त्योहार मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से गणपति बाप्पा की पूजा करने से भक्तों के जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती (Maghi Ganesh Jayanti) का पर्व मनाया जाता है, जिसे विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) और वरद चतुर्थी (Varad Chaturthi) भी कहा जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार इस साल माघी गणेश जयंती 1 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है.
माघ मास में मनाई जाने वाली माघी गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह भक्तों के जीवन से सभी संकटों का नाश करने वाली गणेश जयंती होती है. इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का भक्तों के बीच आगमन होता है और विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए माघी गणेश जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है, इसलिए हर शुभ कार्य की शुरुआत से पहले उनकी पूजा की जाती है. जहां माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती मनाई जाती है तो वहीं भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे पूरे दस दिन तक गणेशोत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).