Kiss Day 2024 Messages: हैप्पी किस डे! अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और Images
किस डे लवबर्ड्स या मैरिड कपल्स के लिए बेहद खास होता है, इसलिए गिफ्ट्स के अलावा वो किस करके अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. इसके साथ ही आप इन शानदार मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और इमेजेस को शेयर करके हैप्पी किस डे माय लव कहने के साथ ही अपने पार्टनर के सामने अपनी फीलिंग्स को बयां कर सकते हैं.
Happy Kiss Day 2024 Messages in Hindi: यूं तो प्यार जाहिर करने के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन जो लोग अपने क्रश से दिल की बात कहना चाहते हैं या फिर इजहार-ए-मोहब्बत करना चाहते हैं, उनके लिए फरवरी महीने का पूरा एक सप्ताह समर्पित है. जी हां, 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक दुनिया भर के कपल्स वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) सेलिब्रेट करते है और इस दौरान हर एक दिन उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है. 12 फरवरी को हग डे (Hug Day) मनाने के बाद दुनिया भर के कपल्स आज (13 फरवरी 2024) किस डे (Kiss Day) सेलिब्रेट कर रहे हैं. वैलेंटाइन डे (Valentine Day) से ठीक एक दिन मनाए जाने वाले किस डे पर कपल्स एक-दूसरे को किस करके अपनी प्यार भरी भावनाओं का इजहार करते हैं. इस दिन को कपल्स अपने-अपने अंदाज में खास बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं.
किस डे पर कपल्स हाथों, माथे, गाल और होठों पर किस करके अपना प्यार जाहिर करते हैं. यह दिन लवबर्ड्स या मैरिड कपल्स के लिए बेहद खास होता है, इसलिए गिफ्ट्स के अलावा वो किस करके अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. इसके साथ ही आप इन शानदार मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और इमेजेस को शेयर करके हैप्पी किस डे माय लव कहने के साथ ही अपने पार्टनर के सामने अपनी फीलिंग्स को बयां कर सकते हैं.
1- आपके प्यार में मैं कुछ ऐसा कर जाऊंगा,
खुशबू बनकर फिजाओं में बिखर जाऊंगा,
भूलना चाहो तो सांसो को रोक लेना,
अगर सांस लोगे तो मैं दिल में उतर जाऊंगा.
हैप्पी किस डे

2- जब आती है याद तुम्हारी,
तो करके आंखें बंद तुम्हे मिस कर लेते हैं,
मुलाकात तो रोज नहीं हो पाती,
इसलिए ख्यालों में ही किस कर लेते हैं.
हैप्पी किस डे

3- मौसम है प्यार का थोड़ा प्यार तो कर लो,
करते हो मोहब्बत अगर तो बाहों में भर लो,
चलो मेरे संग सपनों की दुनिया में घूम लो,
रोज हम चूमा करते हैं आज तुम हमें चूम लो.
हैप्पी किस डे

4- हम करते हैं कितना मिस आपको,
आप भी हमें थोड़ा मिस करो,
क्या हम ही किस करेंगे हमेशा आपको,
कभी आप भी हमें किस किया करो...
हैप्पी किस डे

5- तुम एक खूबसूरत गुलाब जैसी हो,
बहुत नाजुक, एक सपने की तरह हो,
जी करता है होंठों से छूकर पी जाऊ तुम्हें,
सर से पांव तक एक शराब जैसी हो.
हैप्पी किस डे

बेशक प्यार भरा किस कपल्स के रिश्ते में मिठास घोलने के साथ ही उसे मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. यूं तो हर किस का अपना महत्व होता है, जिससे पार्टनर की मनोदशा को आसानी से समझा जा सकता है. गाल पर किस करना सहयोग और आकर्षण के साथ पूर्णता का प्रतीक है, होठों पर किस करना प्यार में जुनून और दीवानगी को दिखाता है. माथे पर किस करना पार्टनर के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है, जबकि हाथों पर किस करना विश्वास और कानों पर किस करना सेक्सुअल इंटेशन को जाहिर करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

