त्योहार

July 2025 Vrat & Festivals List: जुलाई माह में पड़ेंगे सावन सोमवार, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, नागपंचमी, मुहर्रम और हरियाली तीज जैसे त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर

जुलाई माह 2025 में पड़नेवाले प्रमुख पर्वों एवं व्रतों में देव शयनी आषाढ़ी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, मुहर्रम, नागपंचमी, हरियाली तीज, आदि प्रमुख हैं, इसी माह कल्कि, गोस्वामी तुलसीदास और बालगंगाधर की जयंतियां भी मनाई जाएंगी.

July 2025 Vrat & Festivals List: जुलाई माह में पड़ेंगे सावन सोमवार, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, नागपंचमी, मुहर्रम और हरियाली तीज जैसे त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर
जुलाई 2025 (Photo Credits: File Image)

July 2025 Vrat & Festivals List: जुलाई माह (July Month) को कई दृष्टि से महत्वपूर्ण महीना माना जाता है. यह माह साल का सबसे पवित्र श्रावण (Shravan) के शुरुआत का प्रतीक है, जिसका हिंदू और वैदिक धर्म में विशेष महत्व है, क्योंकि हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के योग-निद्रा में जाने के पश्चात अगले चार माह तक भगवान शिव (Bhagwan Shiv) सृष्टि के संचालन की बागडोर संभालते हैं. खगोलीय दृष्टि से देखें तो जुलाई के उत्तरार्ध में, जब सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करता है तो लोग अधिक प्रेरित महसूस करते हैं. फिलहाल हम यहां हम बात करेंगे इस जुलाई माह के व्रत, त्योहार एवं दिवस विशेष आदि के बारे में…

जुलाई माह 2025 में पड़नेवाले प्रमुख पर्वों एवं व्रतों में देव शयनी आषाढ़ी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, मुहर्रम, नागपंचमी, हरियाली तीज, आदि प्रमुख हैं, इसी माह कल्कि, गोस्वामी तुलसीदास और बालगंगाधर की जयंतियां भी मनाई जाएंगी. आइये जानते हैं जुलाई 2025 में कौन कौन से व्रत, त्योहार एवं जयंतियां इत्यादि कब मनाई जाएंगी. यह भी पढ़ें: Bhagwan Vishnu & Chaturmas 2025: भगवान विष्णु चतुर्मास में ही क्यों करते हैं विश्राम? जानें इसका महत्व एवं कब से कब तक रहेगा चातुर्मास!

जुलाई 2025 के प्रमुख त्यौहार एवं व्रत की सूची

02 जुलाई 2025, बुधवार: आषाढ़ अष्टाह्निका आरंभ, विश्व यूएफओ दिवस

03 जुलाई 2025, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी

06 जुलाई 2025, रविवार: गौरी व्रत प्रारंभ, देवशयनी एकादशी, मुहर्रम, मेला शरीफ भवानी

07 जुलाई 2025, सोमवार: वासुदेव द्वाद्वशी

08 जुलाई 2025, मंगलवार: जया पार्वती व्रत आरंभ, भौम प्रदोष व्रत

09 जुलाई 2025, बुधवार: आषाढ़ चौमासी चौदस, मेला ज्वालामुखी (हिमाचल प्रदेश)

10 जुलाई 2025, गुरुवार: कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस

11 जुलाई 2025, शुक्रवार:  श्रावण मास प्रारंभ (उत्तर भारत), विश्व जनसंख्या दिवस

14 जुलाई 2025, सोमवार: सावन का पहला सोमवार, गजानन संकष्टि चतुर्थी

17 जुलाई 2025, गुरुवार: कालाष्टमी

21 जुलाई 2025, सोमवार: सावन का दूसरा सोमवार, कामिका एकादशी

23 जुलाई 2025, बुधवार: श्रावण मास की शिवरात्रि, बालगंगाधर तिलक जयंती

24 जुलाई 2025, गुरुवार: हरियाली अमावस्या,

27 जुलाई 2025, रविवार: हरियाली तीज

28 जुलाई 2025, सोमवार: सावन का तीसरा सोमवार व्रत, विनायक चतुर्थी, विश्व हेपेटाइटिस दिवस

29 जुलाई 2025, मंगलवार: नागपंचमी, अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस

30 जुलाई 2025, बुधवार: स्कंद षष्ठी, कल्कि जयंती, अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस

31 जुलाई 2025, गुरुवार: तुलसीदास जयंती

बहरहाल, जुलाई महीने में पड़ने वाले त्योहारों की इस लिस्ट को देखने के बाद हमें यकीन है कि आप समय रहते अपने व्रत और पर्व का मनाने की तैयारियां अच्छे से पूरी कर सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).