International Women’s Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब है? जानें नारी सशक्तिकरण के महापर्व का इतिहास और इस साल की थीम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है. वर्ष 2026 में यह दिन रविवार को पड़ रहा है. इस लेख में महिला दिवस के इतिहास, इसके महत्व और इस वर्ष की विशेष थीम पर प्रकाश डाला गया है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 (International Women’s Day) इस बार 8 मार्च 2026 को रविवार के दिन मनाया जा रहा है. यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, उनके संघर्षों को याद करने और समाज में उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करने का प्रतीक है. आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और व्यापार जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं. महिला दिवस (Women’s Day) न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है, बल्कि यह लैंगिक समानता (Gender Equality) और महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के प्रति समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है. यह भी पढ़ें: International Women’s Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और महत्व; जानें इस साल 'न्याय और अधिकार' पर क्यों है दुनिया का जोर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम

हर साल महिला दिवस को एक विशेष विषय के साथ मनाया जाता है. वर्ष 2026 के लिए इसकी थीम दान से लाभ’ (Give to Gain) निर्धारित की गई है. इस थीम का मूल उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जब हम समाज में महिलाओं के उत्थान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए अपना योगदान देते हैं, तो इसका सकारात्मक परिणाम अंततः पूरे समाज और स्वयं पर पड़ता है.

महिला दिवस का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की नींव 20वीं सदी के प्रारंभ में रखी गई थी, जब यूरोप और उत्तरी अमेरिका की कामकाजी महिलाओं ने बेहतर कार्य स्थितियों, समान वेतन और मतदान के अधिकारों के लिए आंदोलन छेड़ा था.

क्यों महत्वपूर्ण है यह दिवस?

वर्तमान समय में भी दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं को समान वेतन और अवसरों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि समानता की दिशा में अभी लंबा सफर तय करना बाकी है. यह दिवस महिलाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करने, उनके प्रति भेदभाव को समाप्त करने और एक समावेशी समाज के निर्माण का आह्वान करता है.

कैसे मनाया जाता है यह दिन?

8 मार्च को दुनिया भर के स्कूल, कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में विशेष आयोजन किए जाते हैं. इस दिन को मनाने के कई तरीके हैं:

महिला सशक्तिकरण किसी भी विकसित समाज की आधारशिला है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि महिलाओं को सुरक्षा, समान अवसर और सम्मान देना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने की अनिवार्य शर्त है.

Share Now

Tags

'दान से लाभ' festivals and events Happy Women's Day Happy Women's Day 2026 International Women's Day 2026 International Women's Day 2026 Date International Women's Day 2026 Theme International Women's Day Date International Women's Day History International Women's Day Significance International Women's Day Theme International Womens Day Women's Day Women's Day 2026 Women's Day 2026 Date Women's Day 2026 Theme Women's Day Date Women's Day History Women's Day Significance Women's Day Theme अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 इंटरनेशनल विमेंस डे इंटरनेशनल विमेंस डे 2026 इंटरनेशनल विमेंस डे 2026 तारीख इंटरनेशनल विमेंस डे 2026 थीम इंटरनेशनल विमेंस डे इतिहास इंटरनेशनल विमेंस डे तारीख इंटरनेशनल विमेंस डे थीम इंटरनेशनल विमेंस डे महत्व क्लारा जेटकिन महिला अधिकार महिला सशक्तिकरण लैंगिक समानता विमेंस डे विमेंस डे 2026 विमेंस डे 2026 तारीख विमेंस डे 2026 थीम विमेंस डे इतिहास विमेंस डे तारीख विमेंस डे थीम विमेंस डे महत्व हैप्पी विमेंस डे हैप्पी विमेंस डे 2026

\