त्योहार

International Nurses Day 2024 Messages: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों की सराहना करने और उनको सम्मानित करने के लिए भारत में ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ दिया जाता है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 1973 में की गई थी. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

International Nurses Day 2024 Messages: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

International Nurses Day 2024 Messages in Hindi: जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाले मरीजों की जान बचाने में डॉक्टर की भूमिका जितनी अहम होती है, उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका एक नर्स की भी होती है, इसलिए उनके प्रति प्यार व सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस यानी इंटरनेशनल नर्सेस डे (International Nurses Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव पहली बार सन 1953 में अमेरिका के स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण विभाग के अधिकारी डोरोथी सुदरलैंड ने रखा था, फिर सन 1965 में इस दिवस को पहली बार मनाया गया और जनवरी 1974 में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस को 12 मई के दिन मनाने का ऐलान किया गया, तब से हर साल 12 मई को यह दिवस मनाया जाता है.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों की सराहना करने और उनको सम्मानित करने के लिए भारत में ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ दिया जाता है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा साल 1973 में की गई थी. इस खास मौके पर नर्सों के योगदान से हर किसी को रूबरू कराया जाता है और इसकी बधाई दी जाती है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- तुम कर्मनिष्ठ सेवा की मूरत,

हर काम तेरा कमाल है,

है तहेदिल से आभार तुम्हारा,

तू इंसानियत की मिसाल है.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

2- ना रातों को सो रही हो,

ना अपने दुखों में रो रही हो.

निजी सुखों को त्याग कर,

है देश से जुड़ाव तुम्हारा.

बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो,

है आम जनमानस से लगाव तुम्हारा.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

3- सेवा भाव की अद्वितीय मिसाल सभी

नर्स बहनों का दिल से आभार...

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

4- सेवा का उत्तम भाव तुम्हारा,

निस्वार्थ है बहाव तुम्हारा,

बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो,

है जनमानस से लगाव तुम्हारा.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

5- ओ प्यारी नर्स, तुम करती सेवा का दान हो,

इस विपदा की घड़ी में तुम साथ हो,

कर रही तुम सबका इलाज हो,

इस धरा पर तुम महान हो,

जो करती सभी की सेवा वो नर्स तुम महान हो,

तुम्हारे कर्तव्यों को बारंबार प्रणाम हो.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

बेशक, नर्सिंग को सबसे निस्वार्थ पेशों में से एक माना जाता है, जिसे कभी उतना श्रेय नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए. यही वजह है कि मरीजों के प्रति नर्सों की निस्वार्थ सेवा, साहस और उनके सराहनीय कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए दुनिया भर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. आपको बता दें कि 12 मई 1820 को जन्मीं आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) ने नर्सिंग के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया था, इसलिए उनकी जयंती को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).