त्योहार

International Labour Day 2023 Messages: इंटरनेशनल लेबर डे पर ये WhatsApp Stickers, Greetings और GIF Images भेजकर दें बधाई

हर साल, अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस (International Labour Day) का अवसर 01 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है. श्रमिकों के महत्व और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए इसे मई दिवस या श्रमिक दिवस के रूप में भी जाना जाता है...

International Labour Day 2023 Messages: इंटरनेशनल लेबर डे पर ये WhatsApp Stickers, Greetings और GIF Images भेजकर दें बधाई
International Labour Day 2023 (Photo Credit- File Image)

International Labour Day 2023 Messages: हर साल, अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस (International Labour Day) का अवसर 01 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है. श्रमिकों के महत्व और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए इसे मई दिवस या श्रमिक दिवस के रूप में भी जाना जाता है. कई देशों में, मजदूर दिवस एक राष्ट्रीय अवकाश होता है, जहां कई संगठन अपने कर्मचारियों की बेहतरी के लिए अभियान आयोजित करते हैं. पहला अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 01 मई, 1890 को यूरोप में सोशलिस्ट पार्टियों की पहली अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 14 जुलाई 1889 को पेरिस, फ्रांस में उद्घोषणा के बाद मनाया गया था, हर साल 01 मई को 'अंतर्राष्ट्रीय एकता और श्रमिक दिवस' एकजुटता के रूप में समर्पित किया जाता है. यह भी पढ़ें: Maharashtra Day 2023: पहली मई को ही क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व?

01 मई की यह तारीख अटलांटिक के दूसरी तरफ हो रही घटनाओं की वजह से चुनी गई थी. 1884 में अमेरिकन फेडरेशन ऑफ ऑर्गनाइज्ड ट्रेड्स एंड लेबर यूनियंस ने 01 मई, 1886 से प्रभावी होने के लिए आठ घंटे के कार्यदिवस की मांग की. इसके कारण आम हड़ताल हुई और 1886 का हेमार्केट (शिकागो में) दंगा हुआ. तीन साल बाद में, श्रमिक आंदोलनों का सम्मान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस बनाया गया. मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को भेजकर बधाई दे सकते हैं.

1. अमीरी में अमीर अपना सुकून खोता है

मजदूर खाकर सूखी रोटी आराम से सोता है!

इंटरनेशनल लेबर डे की बधाई!

International Labour Day 2023 (Photo Credit- File Image)

2. जिनकी मंजिल रहती हमेशा दूर है,

जिनके सपने रहते हमेशा चूर-चूर है,

वो और कोई नहीं साहब

लोगों के शौक पूरे करने वाला एक मजदूर है!

इंटरनेशनल लेबर डे की बधाई!

International Labour Day 2023 (Photo Credit- File Image)

3. मजदूरों की होती है बस एक इच्छा,

अपने परिवार की खुशी और बच्चों की शिक्षा.

इंटरनेशनल लेबर डे की बधाई!

International Labour Day 2023 (Photo Credit- File Image)

4. इस शहर में मजदूर जैसा दर-बदर कोई नहीं,

जिसने बनाएं सबके घर

उसका कोई पक्का घर नहीं !

इंटरनेशनल लेबर डे की बधाई!

International Labour Day 2023 (Photo Credit- File Image)

5. कोई खेत में है कोई दफ्तर में,

कोई नौकर में कोई अफसर में,

मजदूर हैं सब मजदूर यहां,

कोई हर दिन है कोई अवसर में !

इंटरनेशनल लेबर डे की बधाई

International Labour Day 2023 (Photo Credit- File Image)

मजदूर दिवस का प्राथमिक उद्देश्य श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और समर्पण को स्वीकार करना, उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उन्हें शोषण से बचाना है. यह दिन विश्व स्तर पर मनाया जाता है, और कुछ देशों में इसे श्रमिक दिवस के रूप में जाना जाता है. भारत में मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य श्रमिकों और मजदूरों की उपलब्धियों को स्वीकार करना और उन्हें प्रेरित करना है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).