Hug Day 2022 Messages: हग डे पर पार्टनर को दें जादू की झप्पी, शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और GIF Images
आज के दौर में वैसे तो सोशल मीडिया की मदद से हम देश के किसी भी कोने में बैठे इंसान के संपर्क में बने रह सकते हैं, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है और हग डे पर आप उन्हें मिस कर रहे हैं तो फिर आप इन शानदार मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को भेजकर उन्हें प्यार भरी झप्पी का एहसास दिला सकते हैं.
Hug Day 2022 Messages in Hindi: वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से ठीक दो दिन पहले यानी 12 फरवरी को हग डे (Hug Day) सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन लोग अपने प्रेमी या पार्टनर को हग करके उन्हें जादू की झप्पी देते हैं. वैसे भी हम जिससे प्यार करते हैं उसे गले लगाने के एहसास से ज्यादा खूबसूरत और भला क्या हो सकता है? यह वो खूबसूरत एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. यही वजह है कि जो लोग अपनी प्यार भरी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर पाते हैं वो अपने पार्टनर को हग (Hug) करके बिना कुछ कहे ही सब इजहार कर देते हैं. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के छठे दिन मनाए जाने वाले हग डे को खास बनाने के लिए कपल्स ही एक-दूसरे को गले नहीं लगाते हैं, बल्कि लोग अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों को भी जादू की झप्पी देकर इसे सेलिब्रेट करते हैं.
आज के दौर में वैसे तो सोशल मीडिया की मदद से हम देश के किसी भी कोने में बैठे इंसान के संपर्क में बने रह सकते हैं, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है और हग डे पर आप उन्हें मिस कर रहे हैं तो फिर आप इन शानदार मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को भेजकर उन्हें प्यार भरी झप्पी का एहसास दिला सकते हैं.
1- जैसे रोमियो ने जुलिएट को,
जैसे लैला ने मजनू को,
जैसे हीर ने रांझा को,
गले लगाया था...
बस उसी तरह तुम भी मुझे गले से लगाओ.
हैप्पी हग डे

2- मन ही मन करती हूं बातें,
दिल की हर एक बात कह जाती हूं,
एक बार तो ले लो बांहों में सजना,
यही हर बार कहते-कहते रुक जाती हूं.
हैप्पी हग डे

3- बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बांहों में अपनी सारा जहां भुलाते हो.
हैप्पी हग डे

4- इतना ना तड़पाओ मेरे दिल को,
इतना ना सताओ मेरी बाहों को,
इतना ना छुपाओ अपने प्यार को,
आग तो दोनो तरफ लगी है...
आओ ले लो मुझे अपनी बाहों में...
हैप्पी हग डे

5- सुना है... हग डे पर,
अपने प्यार से गले मिलकर,
उसका हाल चाल पूछा जाता है,
तो आप कब आ रहे हो हमारा हाल पूछने.
हैप्पी हग डे

आमतौर पर ऐसा माना जाता है हग डे दुनिया भर के कपल्स के रिलेशनशिप में एक स्टेप आगे बढ़ने का मौका देता है. प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत में सबसे पहले कपल्स हग करके ही एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल होते हैं. अगर आप पहली बार अपनी पार्टनर को हग कर रहे हैं तो आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना चाहिए और उन्हें ज्यादा टाइट या ज्यादा लूज हग करने से बचना चाहिए. तो फिर अपने नए रिश्ते की शुरुआत के प्यार भरे हग के साथ करें और उन्हें जादू की झप्पी देकर अपने प्यार की गहराई दिखाइए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

