त्योहार

Holika Dahan 2021 HD Images: होलिका दहन की दें बधाई! प्रियजनों को भेजें ये आकर्षक WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Photos और Wallpapers

फाल्गुन पूर्णिमा की रात लकड़ी के लट्ठे, कंडे इत्यादि से होलिका सजाई जाती है और विधि-विधान से पूजा करके होलिका दहन किया जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं होलिका दहन के एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ फोटोज और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर करक इस पर्व की बधाई दे सकते हैं.

Holika Dahan 2021 HD Images: होलिका दहन की दें बधाई! प्रियजनों को भेजें ये आकर्षक WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF Photos और Wallpapers
होलिका दहन 2021 (Photo Credits: File Image)

Holika Dahan 2021 HD Images: आज यानी 28 मार्च 2021 को होलिका दहन (Holika Dahan) का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसे छोटी होली (Chhoti Holi) भी कहा जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होलिका दहन दो दिवसीय होली उत्सव (Holi Festival) का पहला पर्व होता है. होलिका दहन के बाद रंगों वाली होली (Holi) खेली जाती है, जिसे धुलंडी भी कहा जाता है. होलिका दहन का पर्व हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन श्रीहरि के परम भक्त प्रह्लाद को आग में जलाने के मकसद से होलिका अग्नि में बैठ गई, लेकिन वो खुद अग्नि में जलकर भस्म हो गई, जबकि भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की, इसलिए इस त्योहार को भगवान के प्रति अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है.

फाल्गुन पूर्णिमा की रात लकड़ी के लट्ठे, कंडे इत्यादि से होलिका सजाई जाती है और विधि-विधान से पूजा करके होलिका दहन किया जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं होलिका दहन के एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ फोटोज और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर करक इस पर्व की बधाई दे सकते हैं.

1- होलिका दहन 2021

होलिका दहन 2021 (Photo Credits: File Image)

2- होलिका दहन 2021

होलिका दहन 2021 (Photo Credits: File Image)

3- होलिका दहन 2021

होलिका दहन 2021 (Photo Credits: File Image)

4- होलिका दहन 2021

होलिका दहन 2021 (Photo Credits: File Image)

5- होलिका दहन 2021

होलिका दहन 2021 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि लोग परंपरागत तरीके से होलिका दहन के पर्व को मनाते हैं. इस दिन लोग होलिका की अग्नि में गेहूं की बालियां, नारियल, हरे चने इत्यादि अर्पित करते हैं. कहा जाता है कि होलिका दहन की पूजा करने से घर-परिवार के कष्ट, दुख और परेशानियां अग्नि में जलकर भस्म हो जाते हैं. इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, क्योंकि कहा जाता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. होलिका दहन के समय लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर छोटी होली की शुभकामनाएं देते हैं और अगले दिन धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).