त्योहार

Hartalika Teej 2023 Wishes: हैप्पी हरतालिका तीज! सखियों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Photos और GIF Greetings

मान्यता है कि हरतालिका तीज के व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य, खुशहाल वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने के अलावा इस पर्व की बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फोटोज और जीआईएफ ग्रीटिंग्स को सखियों संग शेयर कर उन्हें हैप्पी हरतालिका तीज कह सकती हैं.

Hartalika Teej 2023 Wishes: हैप्पी हरतालिका तीज! सखियों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Photos और GIF Greetings
हरतालिका तीज 2023 (Photo Credits: File Image)

Hartalika Teej 2023 Wishes in Hindi: अखंड सौभाग्य के पर्व हरियाली तीज (Hariyali Teej) और कजरी तीज (Kajari Teej) के बाद महिलाएं हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत रखती हैं. हरतालिका तीज के व्रत (Hartalika Teej Vrat) को सभी व्रतों में कठिन माना जाता है, क्योंकि करीब 36 घंटे तक महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए निर्जल व्रत रखती हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है और आज 18 सितंबर 2023 को महिलाएं अखंड सौभाग्य के इस पर्व को मना रही हैं. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जल व्रत रखती हैं, फिर हाथों में मेहंदी रचाकर और सोलह श्रृंगार करके देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं.

मान्यता है कि हरतालिका तीज के व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य, खुशहाल वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने के अलावा इस पर्व की बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फोटोज और जीआईएफ ग्रीटिंग्स को सखियों संग शेयर कर उन्हें हैप्पी हरतालिका तीज कह सकती हैं.

1- पिया प्रेम का त्यौहार आया,

आओ सखी मंगल गीत गाए,

पिया का संग बना रहे हरदम,

आओ सखी तीज मनाएं...

हैप्पी हरतालिका तीज

हरतालिका तीज 2023 (Photo Credits: File Image)

2- मदहोश कर देती है,

हरतालिका तीज की बहार,

गाता है ये दिल झूम कर,

जब झूलूं मैं सखियों के साथ.

हैप्पी हरतालिका तीज

हरतालिका तीज 2023 (Photo Credits: File Image)

3- तीज व्रत रखती हूं,

सजती हूं पिया के लिए,

आज पिया साथ रहे मेरे,

और क्या चाहिए जिंदगी के लिए.

हैप्पी हरतालिका तीज

हरतालिका तीज 2023 (Photo Credits: File Image)

4- आया तीज का त्योहार,

सखियों हो जाओ तैयार,

मेहंदी हाथों में रचा के,

कर लो सोलह श्रृंगार.

हैप्पी हरतालिका तीज

हरतालिका तीज 2023 (Photo Credits: File Image)

5- प्यार मिल जाए,

पिया का प्यार मिल जाए,

गौरी-शंकर जैसी जोड़ी बन जाए,

ये तीज हमारी खास बन जाए.

हैप्पी हरतालिका तीज

हरतालिका तीज 2023 (Photo Credits: File Image)

हरतालिका तीज व्रत से जुड़े नियम अन्य व्रतों की तुलना में काफी कठोर होते हैं, जिनका पालन व्रत रखने वाली महिलाओं को करना पड़ता है. ऐसा कहा जाता है कि एक बार व्रत को शुरु करने के बाद इसे जीवन भर करना पड़ता है. हालांकि महिला के अस्वस्थ या बीमार होने की स्थिति में उसकी जगह उसका पति यह व्रत रख सकता है. अखंड सौभाग्य के इस व्रत को सुहागन स्त्रियों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी करती हैं, ताकि उन्हें मनचाहा वर मिल सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).