Happy Sisters' Day 2021 Wishes: सिस्टर्स डे पर जताएं अपनी बहन से प्यार, शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Quotes और GIF Images
राष्ट्रीय बहन दिवस यानी नेशनल सिस्टर्स डे तमाम बहनों को समर्पित है और इस दिन उन्हें स्पेशल फील कराया जाता है. इस खास अवसर पर आप भी अपनी प्यारी बहन को बता सकते हैं कि वो आपके लिए कितनी स्पेशल है. इस दिन अपनी बहन से प्यार जताने के लिए आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को उनके साथ शेयर कर सकते हैं.
Happy Sisters' Day 2021 Wishes in Hindi: हर इंसान के जीवन में उसकी बहन (Sister) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए मदर्स डे (Mother's Day), फादर्स डे (Father's Day) की तरह ही बहनों के प्यार और सम्मान में सिस्टर्स डे (Sister's Day) मनाया जाता है. संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत जैसे देशों में हर साल अगस्त के पहले रविवार को सिस्टर्स डे मनाया जाता है. सिस्टर्स डे या नेशनल सिस्टर्स डे (National Sister's Day) इस साल 1 अगस्त 2021 को मनाया जा रहा है. अगस्त का पहला रविवार कई मायनों में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि एक तरफ जहां इस दिन बहनों को समर्पित सिस्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है तो वहीं दोस्ती का जश्न मनाने के लिए फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) और यूएस में नेशनल गर्लफ्रेंड डे (National Girlfriend Day) सेलिब्रेट किया जाता है.
राष्ट्रीय बहन दिवस यानी नेशनल सिस्टर्स डे तमाम बहनों को समर्पित है और इस दिन उन्हें स्पेशल फील कराया जाता है. इस खास अवसर पर आप भी अपनी प्यारी बहन को बता सकते हैं कि वो आपके लिए कितनी स्पेशल है. इस दिन अपनी बहन से प्यार जताने के लिए आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को उनके साथ शेयर कर सकते हैं.
1- मेरी बहन है मेरी शान,
इस पर है सब कुछ कुर्बान.
हैप्पी सिस्टर्स डे!

2- अगर ख्वाहिशों के आगे कोई जहान है तो,
रब करे वो जहान मेरी बहन को मिल जाए.
हैप्पी सिस्टर्स डे!

3- वो प्यारी है, वो न्यारी है,
हर लम्हा जिसके संग गुजारा,
वो बहना मुझको सबसे प्यारी है.
हैप्पी सिस्टर्स डे!

4- हर लम्हा खास होता है,
जब बहना मेरी साथ होती है.
हैप्पी सिस्टर्स डे!

5- रिश्तो की गहराई को जो समझती है,
दो परिवारों में जो खुशियां बिखेरती है,
वो बहन नसीब वालों को ही मिलती है.
हैप्पी सिस्टर्स डे!

नेशनल सिस्टर्स डे की शुरुआत कैसे हुई या इसके पीछे क्या कहानी है, इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. हालांकि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर लोगों ने इस मजेदार, अनौपचारिक अवकाश में काफी रुचि दिखाई है. वैसे तो कई लोग अपनी बहन को इस दिन उपहार और सरप्राइज़ देकर खुश करने की कोशिश करते हैं. आप भी इन शुभकामना संदेशों के अलावा अपनी बहन को चॉकलेट, केक, गुलदस्ता, हैंडबैग, परफ्यूम, ज्वेलरी, वॉच या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट बतौर गिफ्ट देकर उसका दिल जीत सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

