त्योहार

Happy Holi In Advance 2023 Wishes: होली की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें एडवांस में शुभकामनाएं

होलिका दहन को छोटी होली और रंगों वाली होली को धुलंडी भी कहा जाता है. ऐसे में अगर आप होली की शुभकामनाएं देने के लिए होली तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो अपने प्रियजनों को हैप्पी होली इन एडवांस भी कह सकते हैं और उनके साथ ये शानदार विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर सकते हैं

Happy Holi In Advance 2023 Wishes: होली की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें एडवांस में शुभकामनाएं
हैप्पी होली इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

Happy Holi In Advance 2023 Wishes in Hindi:  होली (Holi) के त्योहार को  हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल 8 मार्च 2023 को होली मनाई जा रही है. होली से ठीक एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) का त्योहार मनाया जाता है, जो इस साल 7 मार्च 2023 को है. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. होली से करीब 8 दिन पहले होलाष्टक (Holashtak) लग जाता है और इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, लेकिन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में शुमार होली की बधाई देने के लिए लोग कई दिन पहले से ही बेकरार हो जाते हैं.

होलिका दहन को छोटी होली और रंगों वाली होली को धुलंडी भी कहा जाता है. ऐसे में अगर आप होली की शुभकामनाएं देने के लिए होली तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो अपने प्रियजनों को हैप्पी होली इन एडवांस भी कह सकते हैं और उनके साथ ये शानदार विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर सकते हैं.

1- रंगों का त्योहार है होली,

थोड़ी खुशी मना लेना,

हम थोड़ा दूर हैं आपसे,

जरा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना.

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- वो पानी की बौछार,

वो गुलाल की फुहार,

वो गलियों में घूमना,

वो दोस्तों की धूम,

ओ यारा होली इस कमिंग सून.

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- शेर छुपकर शिकार नहीं करते,

बुजदिल कभी खुलकर वार नहीं करते,

और हम वो हैं जो हैप्पी होली कहने के लिए,

होली के दिन का इंतजार नहीं करते....

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

4- हाथ में लेकर रंग और गुलाल,

राधा संग होली खेलते नंद लाल...

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- तुम्हारी होली हो नंबर वन,

और तुम करो लॉट ऑफ फन.

हैप्पी होली इन एडवांस

हैप्पी होली इन एडवांस 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि होलिका दहन के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर होलिका जलाई जाती है, फिर उसके अगले दिन रंग-बिरंगे रंगों से होली खेली जाती है. इस दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेलते हैं. होली स्पेशल बॉलीवुड गानों पर डांस किया जाता है. इस दिन भांग की ठंडाई, गुझिया और मिठाई जैसे व्यंजनों से सबका मुंह मीठा कराया जाता है. हर कोई इस त्योहार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).