त्योहार

Dussehra 2020 Greetings & HD Images in Hindi: अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है दशहरा, इन हिंदी GIF Wishes, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Wallpapers, Photo SMS के जरिए दें शुभकामनाएं

विजयादशमी यानी दशहरा अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व है, इसलिए लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं. इस पर्व की खुशियों को दोगुना करने के लिए आप इन आकर्षक ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, जीआईएफ विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को हैप्पी दशहरा कह सकते हैं.

Dussehra 2020 Greetings & HD Images in Hindi: अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है दशहरा, इन हिंदी GIF Wishes, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Wallpapers, Photo SMS के जरिए दें शुभकामनाएं
हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

Happy Dussehra 2020 Greetings & HD Images in Hindi: शारदीय नवरात्रि (Shrad Navratri) में मां दुर्गा (Maa Durga) के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने के बाद अब 25 अक्टूबर (रविवार) को विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू पंचाग के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाता है, जो दीवाली (Diwali) से ठीक 20 दिन पहले पड़ता है. विजयादशमी से जुड़ी पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान राम (Lord Rama) को लंकापति रावण (Ravana) पर विजय प्राप्त हुई थी, इसलिए इसे अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. दशहरे के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में लंकापति रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं और इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जबकि बंगाली समुदाय के लोग इस दिन को बिजोया दशमी (Bijoya Dashami) के तौर पर मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय प्राप्त करने की खुशी में मनाते हैं.

विजयादशमी यानी दशहरा अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व है, इसलिए लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं. इस पर्व की खुशियों को दोगुना करने के लिए आप इन आकर्षक ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, जीआईएफ विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को हैप्पी दशहरा कह सकते हैं.

1- हैप्पी दशहरा 2020

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

2- हैप्पी दशहरा 2020

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी दशहरा 2020

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

4- हैप्पी दशहरा 2020

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

5- हैप्पी दशहरा 2020

हैप्पी दशहरा 2020 (Photo Credits: File Image)

दशहरे के दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा की जाती है. इसके साथ ही शक्ति के प्रतीक के तौर पर इस दिन अस्त्रों और शस्त्रों की पूजा का भी विधान है. किसी नई चीज की खरीददारी के लिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है. दशहरा तिथि विजय मुहूर्त वाली होती है, इसलिए इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जााता है. मान्यता है कि इस मुहूर्त में खरीददारी करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है. इसके साथ ही इस दिन बच्चों के विद्यारंभ, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन और भूमि पूजन जैसे शुभ कार्य भी किए जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).