Hanuman Jayanti 2020 Messages: इन भक्तिमय हिंदी Facebook Greetings, GIF Wishes, Images, WhatsApp Status, SMS, HD Wallpapers को भेजकर प्रियजनों से कहें हैप्पी हनुमान जयंती
हनुमान जयंती का पर्व बजरंगबली भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान हनुमान से अपने जीवन के सारे संकटों को दूर करने की कामना करते हैं. इस खास अवसर पर आप इन शानदार भक्तिमय मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग, जीआईएफ विशेज, इमेज, वॉट्सऐप स्टेटस, एसएमएस और एचडी वॉलपेपर्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी हनुमान जयंती कह सकते हैं.
Hanuman Jayanti 2020 Messages In Hindi: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम (Lord Ram) के परम भक्त और भगवान शिव (Lord Shiva) के रुद्रावतार बजरंगबली (Bajrangbali) कलयुग के ऐसे देवता हैं जो भक्तों की थोड़ी सी भक्ती से भी प्रसन्न हो जाते हैं. यही वजह है कि अपने जीवन की समस्त बाधाओं से मुक्ति और मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए अधिकांश लोग हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं. खासकर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिरों (Hanuman Temples) में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई देती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को पवनपुत्र हनुमान जी (Lord Hanuman) का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल चैत्र पूर्णिमा को धूमधाम से हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस बार हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का यह पावन पर्व 8 अप्रैल को मनाया जा रहा है.
हनुमान जयंती का पर्व बजरंगबली के भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान हनुमान से अपने जीवन के सारे संकटों को दूर करने की कामना करते हैं. इस खास अवसर पर आप इन शानदार भक्तिमय मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग, जीआईएफ विशेज, इमेज, वॉट्सऐप स्टेटस, एसएमएस और एचडी वॉलपेपर्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी हनुमान जयंती कह सकते हैं.
1- हनुमान है नाम महान,
हनुमान करे बेडा पार,
जो जपता है नाम हनुमान,
होते सब दिन उसके एक समान
हैप्पी हनुमान जयंती

2- हे हनुमान तुम हो सबसे बेमिसाल,
तुमसे आंख मिलाए किसकी है मजाल,
सूरज को पल में निगला अंजनी के लाल,
मूरत तेरी देखकर भाग जाए काल.
हैप्पी हनुमान जयंती

3- जय हनुमान ज्ञान गुण सागर,
जय कपीश तिहु लोक उजागर,
राम दूत अतुलित बाल धमा,
अंजनी पुत्रा पवनसुत नामा.
जय श्री राम... जय श्री हनुमान...
हैप्पी हनुमान जयंती

4- प्रभु मुझ पर दया करना,
मैं आया हूं शरण तिहारी,
तेरी प्यारी सी मनभावन मूरत,
जब-जब देखूं मैं जाऊं बलिहारी...
हैप्पी हनुमान जयंती

5- हनुमान हैं राम को सबसे प्यारे,
वो तो हैं भक्तों में सबसे न्यारे,
पल-भर में तुमने लंका को जलाया,
श्री राम को माता सीता से मिलाया.
हैप्पी हनुमान जयंती

गौरतलब है कि हनुमान जयंती के बेहद खास मौके पर देशभर के मंदिरों में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ किया जाता है. इस दिन भक्त अपने आराध्य देव बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. कई लोग इस दिन व्रत रखकर अपने जीवन के समस्त संकटों से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2020 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

