त्योहार

Gatari Amavasya 2026 Wishes: गटारी अमावस्या के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को शेयर कर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

महाराष्ट्र में पवित्र श्रावण मास के प्रारंभ से ठीक पहले 12 अगस्त 2026 को गटारी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ व्यंजनों का आनंद लेते हैं. पर्व के इस खास मौके पर आप अपने करीबियों को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेज सकते हैं.

Gatari Amavasya 2026 Wishes: गटारी अमावस्या के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को शेयर कर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
गटारी अमावस्या 2026 (Photo Credits: File Image)

Gatari Amavasya 2026 Wishes In Hindi: महाराष्ट्र (Maharashtra), गोवा (Goa) और गुजरात (Gujarat) समेत देश के पश्चिमी व दक्षिणी राज्यों में पवित्र श्रावण (सावन) मास की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले बुधवार, 12 अगस्त 2026 को गटारी अमावस्या (आषाढ़ अमावस्या) मनाई जा रही है.

अमान्त पंचांग के अनुसार, उत्तर भारत में सावन की शुरुआत के लगभग 15 दिन बाद दक्षिण व पश्चिमी भारत में श्रावण मास प्रारंभ होता है. महाराष्ट्र में 13 अगस्त से शुरू हो रहे शिवभक्ति और धार्मिक संयम के महीने से पहले गटारी अमावस्या को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है.

गटारी अमावस्या के इस पावन और उत्सवी माहौल में आप अपने दोस्तों व परिजनों को ये बधाई संदेश और विशेज भेज सकते हैं.

1- श्रावण के आने से पहले जमकर खा लो-पी लो, क्योंकि कल से सात्विक जीवन है.
आपको और आपके परिवार को गटारी अमावस्या की ढेरों बधाई.
गटारी अमावस्या की शुभकामनाएं

गटारी अमावस्या 2026 (Photo Credits: File Image)

2- दिल में अरमान है, पेट में थोड़ा और स्थान है,
आज गटारी का दिन है दोस्तों, फिर कहां ऐसा मौका महान है!
गटारी अमावस्या की शुभकामनाएं

गटारी अमावस्या 2026 (Photo Credits: File Image)

3- आषाढ़ की ये रात है सुहानी, कल से शुरू होगी श्रावण की कहानी,
आज पेट पूजा कर लो जी भर के, मत रखो कोई दिल में नादानी!
गटारी अमावस्या की शुभकामनाएं

गटारी अमावस्या 2026 (Photo Credits: File Image)

4- दीप अमावस्या का यह पावन दिन लाए आपके जीवन में उल्लास,
सावन के पवित्र महीने से पहले खूब आनंद लो.
गटारी अमावस्या की शुभकामनाएं

गटारी अमावस्या 2026 (Photo Credits: File Image)

5- गटारी अमावस्या के दिन मांसाहारी भोजन और शराब का आनंद लें,
फिर हो जाएं श्रावण के पावन महीने के लिए तैयार.
गटारी अमावस्या की शुभकामनाएं

गटारी अमावस्या 2026 (Photo Credits: File Image)

गटारी अमावस्या का सांस्कृतिक महत्व

गटारी अमावस्या केवल खान-पान का दिन नहीं है, बल्कि यह आने वाले संयमित जीवन की तैयारी का प्रतीक है. श्रावण मास के दौरान अधिकांश लोग एक महीने के लिए मांसाहार और मदिरा का पूरी तरह त्याग कर देते हैं.

ऐसे में श्रावण की शुरुआत से ठीक पहले लोग परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ एकत्रित होकर पसंदीदा व्यंजनों और दावतों का आनंद लेते हैं. यह दिन अनुशासित जीवनशैली अपनाने से पहले जीवन में आनंद और भक्ति के संतुलन को दर्शाता है.

श्रावण मास में शुरू होगी शिव साधना

12 अगस्त को गटारी अमावस्या का उत्सव समाप्त होते ही 13 अगस्त से पूरा राज्य शिवभक्ति के माहौल में ढल जाएगा. श्रावण के दौरान श्रद्धालु नियमित रूप से शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, उपवास रखते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).