Gatari Amavasya 2021 Messages: गटारी अमावस्या की इन शानदार मराठी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes, GIF Images के जरिए दें बधाई
भगवान शिव के अतिप्रिय श्रावण मास की शुरुआत से एक दिन पहले मनाए जाने वाले गटारी अमावस्या उत्सव पर जमकर खाना-पीना होता है और एक-दूसरे को बधाइयां दी जाती हैं. आप भी गटारी अमावस्या पर इन शानदार मराठी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शेयर करके उन्हें बधाई दे सकते हैं.
Gatari Amavasya 2021 Messages in Hindi: भगवान शिव (Lord Shiva) की उपासना और भक्ति का पावन महीना सावन (Sawan Maas) चल रहा है. उत्तर भारतीय राज्यों में रहने वालों के लिए सावन मास की शुरुआत 25 जुलाई से हुई है और इसका समापन 22 अगस्त को होगा, जबकि महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), गोवा (Goa), कर्नाटक (Karnataka), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तमिलनाडु (Tamil Nadu) जैसे राज्यों में इस साल सावन (Sawan) का महीना 9 अगस्त से शुरु हो रहा है. श्रावण मास की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र में गटारी अमावस्या (Gatari Amavasya) का पर्व मनाया जाता है. गटारी (Gatari) पर लोग जमकर मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन करते हैं. इसके बाद से पूरे एक महीने के लिए लोग मांसाहार और शराब से दूरी बना लेते हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाते हैं.
भगवान शिव के अतिप्रिय श्रावण मास की शुरुआत से एक दिन पहले मनाए जाने वाले गटारी अमावस्या उत्सव पर जमकर खाना-पीना होता है और एक-दूसरे को बधाइयां दी जाती हैं. आप भी गटारी अमावस्या पर इन शानदार मराठी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शेयर करके उन्हें बधाई दे सकते हैं.
1- सुखाची किरणे येऊ द्या तुमच्या घरी,
चिकन मटण बनवा मस्त मच्छि करी,
आम्हाला जेवायला बोलवा कधीतरी तुमच्या घरी,
पूर्ण होतील तुमच्या सर्व इच्छा,
गटारीच्या तुम्हाला खूप खूप शुभेच्छा!

2- कोंबडीचा रस्सा मटणाची साथ,
मच्छीची आमटी नि बिर्याणीचा भात,
बोम्बिलाची कढी भरलेला ताट,
खाऊन घ्या सगळं,
श्रावण महिना यायच्या आत...
गटारीच्या हार्दिक शुभेच्छा!

3- संपली केव्हाच आषाढीची वारी
चला आता जोरात करु तयारी !
थोडेसेच दिवस हातात आहेत
जोरात साजरी करूया गटारी !
गटारी अमावस्येच्या शुभेच्छा

4- ओकू नका, माकू नका
मटणावर जास्त ताव मारु नका
फुकट मिळाली तर ढोसू नका
दिसेल त्या गटारात लोळू नका
गटारीच्या गटारमय शुभेच्छा!

5- पाऊले चालती बिअर बारची वाट,
जाताना सुसाट, येताना तराट
अजून आला नाही का घरात,
अरे पडलास की काय गटारात!
गटारी अमावास्येच्या खूप खूप हार्दिक शुभेच्छा !

गौरतलब है कि उत्तर भारत में सावन मास की शुरुआत से करीब 15 दिन बाद महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों में श्रावण मास की शुरुआत होती है. यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है, इसलिए तमाम शिवभक्त उनकी भक्ति और उपासना में लीन हो जाते हैं. इस पूरे महीने लोग सात्विक और शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं. इसके साथ ही श्रावण सोमवार का व्रत रखकर भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

