Eid Moon Sighting 2020 in Saudi Arabia: सऊदी अरब में आज ईद के चांद के दीदार की कोशिश करेंगे लोग
सऊदी अरब में ईद अल-फितर की छुट्टियां शनिवार (23 मई) से शुरू होगी और तीसरे शव्वाल तक जारी रहेगी. अगर ईद 23 मई को मनाई जाती है, तो छुट्टियां 25 मई (सोमवार) तक होगी, अगर ईद रविवार (24 मई) को पड़ती है, तो छुट्टियों को 26 मई (मंगलवार) तक होगी.
Eid Moon Sighting 2020 in Saudi Arabia: मुस्लिम समुदाय के लोगों को जिस महीने का इंतज़ार रहता है वो अब ख़त्म हो रहा है. रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है और आज अलविदा जुम्मा है. बहरहाल, सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में आज 29वां रोजा है और वहां आज चांद के दीदार की कोशिश की जाएगी. बता दें कि इस्लाम के महीने चंद्र पर आधारित होते हैं. इसके अनुसार 29वें दिन भी नए महीने का चांद नजर आ सकता है. इसी के चलते आज सऊदी अरब में ईद का चांद देखने की कोशिश होगी. बता दें कि अगर आज शाम को चांद देखा जाता है, तो सऊदी अरब में कल (शनिवार, 23 मई) को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. यदि चांद नजर नहीं आता है, तो त्योहार 24 मई रविवार को मनाया जाएगा.
बता दें कि सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम को चांद देखने को कहा है. ईद शव्वल के पहिली तारिख को मनाई जाती है. अगर आज चांद नजर आता है तो रमजान का मुक़द्दस महिना ख़त्म हो जायेगा और शव्वल क महिना शुरू हो जाएगा.
सऊदी अरब में ईद अल-फितर की छुट्टियां शनिवार (23 मई) से शुरू होगी और तीसरे शव्वाल तक जारी रहेगी. अगर ईद 23 मई को मनाई जाती है, तो छुट्टियां 25 मई (सोमवार) तक होगी, अगर ईद रविवार (24 मई) को पड़ती है, तो छुट्टियों को 26 मई (मंगलवार) तक होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

