त्योहार

Eid Milad 2024 Mehndi Design: ईद-ए- मिलाद पर अरेबिक और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन लगाकर अपने त्योहार को बनाएं खास

ईद-ए-मिलाद, जिसे ईद-ए-मिलाद-उल-नबी भी कहा जाता है, इस्लामिक कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण धार्मिक छुट्टी है. यह दिन पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर मुसलमान अपने पैगंबर की जन्म तिथि को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते हैं, उनके जीवन और शिक्षाओं की याद करते हैं, और उनके उपदेशों का पालन करने की कसम खाते हैं...

Eid Milad 2024 Mehndi Design: ईद-ए- मिलाद पर अरेबिक और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन लगाकर अपने त्योहार को बनाएं खास
ईद मिलाद मेहंदी डिजाइन (Photo: X)

Eid Milad 2024: ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad), जिसे ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (Eid-e-Milad-un-Nabi) भी कहा जाता है, इस्लामिक कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण धार्मिक छुट्टी है. यह दिन पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर मुसलमान अपने पैगंबर की जन्म तिथि को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते हैं, उनके जीवन और शिक्षाओं की याद करते हैं, और उनके उपदेशों का पालन करने की कसम खाते हैं. ईद-ए-मिलाद इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को किया जाता है. पैगंबर मुहम्मद का जन्म 570 ईस्वी के आसपास मक्का में हुआ था. उनके जन्म के समय मक्का में अंधकार और बुराई का दौर था, और उनके आगमन के साथ ही इस्लाम की किरणें प्रकट हुईं, जो कि शांति, सहनशीलता और समानता का संदेश लेकर आईं.

इस दौरान मुसलमान अपने घर को सजाते हैं, घर में लज्ज़तदार पकवान बनाते हैं. इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती है और हाथों में मेहंदी लगाती हैं. इस दिन खास बनाने के लिए हम ले आए हैं कुछ आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन, जिन्हें आप ट्राय कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design 2024: ये आसान मेहंदी डिजाइन अपनी हथेलियों में रचाकर अपने हाथों को बनाएं खूबसूरत

लेटेस्ट फुल हैंड मेहंदी डिजाइन:

सिंपल बैकहैंड मेहंदी डिजाइन:

स्टाइलिश अरेबिक मेहंदी डिजाइन:

इस दिन मुस्लिम समुदाय मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाओं और धार्मिक जलसों का आयोजन करता है. इन जलसों में पैगंबर मुहम्मद के जीवन की कहानियाँ, उनके उपदेश और उनके द्वारा किए गए अद्वितीय कार्यों का उल्लेख किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).