Earth Day 2025 Messages: हैप्पी अर्थ डे! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते जोखिम की वजह से पूरे विश्व में सूखा, अकाल, बाढ़, तूफान और खतरनाक मौसम जैसे हालात बनते जा रहे हैं. ऐसे में यह हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो गया है कि वो पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए. वहीं इस अवसर पर आप अर्थ डे के इन हिंदी मैसेजेस, स्लोगन्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाने की पहल भी कर सकते हैं.
Earth Day 2025 Messages in Hindi: इस साल 22 अप्रैल 2025 को विश्व पृथ्वी दिवस यानी वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) का 55वां अयोजन किया जा रहा है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) को बढ़ावा देना और ग्लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) के प्रति लोगों को जागरूक करना है. आपको बता दें कि दुनिया भर में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और आधुनिक विकास की होड़ में जंगलों की अंधाधुंध तरीके के कटाई की जा रही है, जिसके चलते पूरे विश्व में ग्लोबल वॉर्मिंग का जोखिम बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण से निपटना मानव जाति के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. यही वजह है कि पृथ्वी को बचाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने के साथ-साथ ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे से लोगों को अवगत कराने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.
ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते जोखिम की वजह से पूरे विश्व में सूखा, अकाल, बाढ़, तूफान और खतरनाक मौसम जैसे हालात बनते जा रहे हैं. ऐसे में यह हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो गया है कि वो पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए. वहीं इस अवसर पर आप अर्थ डे के इन हिंदी मैसेजेस, स्लोगन्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाने की पहल भी कर सकते हैं.
गौरतलब है कि पहली बार सन 1969 में पीस एक्टिविस्ट जॉन मैककोनेल ने यूनेस्को सम्मेलन में इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद पहली बार 22 अप्रैल 1970 को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया और तब से लेकर अब तक इस दिवस को मनाने का सिलसिला बरकरार है. बताया जाता है कि 1960 और 1970 के दशक में जंगलों की अधांधुंध कटाई की जाने लगी, जिससे पृथ्वी और पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए खतरा बढ़ने लगा. ऐसे में इस गंभीर मुद्दे के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाने लगा. विश्व पृथ्वी दिवस को 195 देशों द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है.