Diwali 2020 Lakshmi Pujan Images: लक्ष्मी पूजन की अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये आकर्षक हिंदी GIF Greetings, Photo Wishes, WhatsApp Stickers और Wallpapers
अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दीपावली को खुशियों और उमंगों का त्योहार भी कहा जाता है. इस दिन हर कोई इस पर्व की खुशियां एक-दूसरे से साझा करता है. आप भी दिवाली लक्ष्मी पूजन के बेहद शुभ अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए लक्ष्मी पूजन के आकर्षक इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स और वॉलपेपर्स सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं.
Diwali 2020 Lakshmi Pujan Images: धनतेरस (Dhanteras) के साथ देश में पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Festival) की शुरुआत हो गई है. दीपावली (Deepawali) धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने का खास पर्व है, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी (Bhagwan Ganesh) की पूजा की जाती है. दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) का पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है और यह तिथि इस साल 14 नवंबर 2020 को पड़ रही है. माना जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समुद्धि का आगमन होता है. लक्ष्मी पूजन का पर्व नरक चतुर्दशी के अगले दिन और गोवर्धन पूजा से पहले मनाया जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है.
अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दीपावली को खुशियों और उमंगों का त्योहार भी कहा जाता है. इस दिन हर कोई इस पर्व की खुशियां एक-दूसरे से साझा करता है. आप भी दिवाली लक्ष्मी पूजन के बेहद शुभ अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए लक्ष्मी पूजन के आकर्षक इमेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स और वॉलपेपर्स सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं.
1- लक्ष्मी पूजन 2020

2- लक्ष्मी पूजन 2020

3- लक्ष्मी पूजन 2020

4- लक्ष्मी पूजन 2020

5- लक्ष्मी पूजन 2020

दिवाली के दिन लोग अपने घरों को दीयो की रोशनी से रोशन करते हैं. माना जाता है कि इस दिन दीयो की रोशनी से अमावस की काली रात भी रोशन हो जाती है, इसलिए इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक भी माना जाता है. लोग आदिशबाजी करके दोस्तों और परिवार वालों के साथ धूमधाम से दिवाली का उत्सव मनाते हैं. जो लोग दूर हैं या फिर दिवाली पर अपने प्रियजनों से नहीं मिल सकते हैं वो सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजकर इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

