Diwali 2019 Lakshmi Pujan Wishes: दीपावली के दिन होती है मां लक्ष्मी की पूजा, इन हिंदी WhatsApp Status, Facebook Messages, Greetings, GIF Images, SMS और Wallpapers के जरिए दें लक्ष्मी पूजन की शुभकामनाएं
दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. दीपावली खुशियों और उमंगों का अनोखा पर्व है, इसलिए इस पर्व की खुशियों को दूसरों में भी बांटे. इस अवसर पर इन प्यारे मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, विशेज, जीआईइएफ इमेजेस, एसएमएस और वॉलपेपर्स को भेजकर अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन की शुभकामनाएं दें.
Diwali 2019 Lakshmi Pujan Wishes In Hindi: पांच दिनों के दिवाली उत्सव (Diwali Festival) का प्रमुख त्योहार होता है दीपावली (Deepawali) यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) का दिन, जो धनतेरस (Dhanteras) के दो दिन बाद और भाई दूज (Bhai Dooj) से दो दिन पहले मनाया जाता है. दीपावली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया जाता है. मान्यता है कि दिवाली के समय माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों के घर जाती हैं, इसलिए दिवाली पर माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर को सजाया जाता है और घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है. इस बार दीपावली का महापर्व 27 अक्टूबर 2019 (रविवार) को मनाया जा रहा है. दीपावली पर रविवार यानी सूर्यदेव का दिन है, चित्रा नक्षत्र और अमावस्या का महासंयोग लगभग 37 सालों बाद बन रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महालक्ष्मी और मां काली की आराधना करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी.
दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. दीपावली खुशियों और उमंगों का अनोखा पर्व है, इसलिए इस पर्व की खुशियों को दूसरों में भी बांटे. इस अवसर पर इन प्यारे मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, विशेज, जीआईइएफ इमेजेस, एसएमएस और वॉलपेपर्स को भेजकर अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन की शुभकामनाएं दें.
1- आपको लक्ष्मी पूजन की बहुत-बहुत बधाई,
प्रियजन और दोस्त सदा रहें आपके करीब,
मां लक्ष्मी आपकी हर परेशानी करें दूर,
लक्ष्मी पूजन आपके लिए हो शुभ फलदायी.
लक्ष्मी पूजन की हार्दिक बधाई यह भी पढ़ें: Happy Diwali 2019 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को ये शानदार हिंदी WhatsApp Status, Facebook Greetings, Messages, SMS, GIF Images व Wallpapers भेजकर कहें शुभ दीपावली

2- कुमकुम भरे कदमों से,
लक्ष्मी जी आएं आपके द्वार,
सुख-संपत्ति मिले आपको अपार,
लक्ष्मी पूजन की शुभकामनाएं करें स्वीकार.
लक्ष्मी पूजन की हार्दिक बधाई

3- दीपावली के इस पावन दिन,
मां लक्ष्मी भेज रही हैं सुख-समृद्धि,
सच्ची निष्ठा से करें मां की पूजा,
वही जीवन में सब कुछ करेंगी ठीक.
लक्ष्मी पूजन की हार्दिक बधाई

4- मां लक्ष्मी आपके जीवन में खुशियां लाएं,
सच्चे मन से करें मां लक्ष्मी का पूजन,
दीपावली के इस पावन अवसर पर,
दुआ है कि मां की कृपा आप पर बनी रहे.
लक्ष्मी पूजन की हार्दिक बधाई

5- दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी आएं आपके द्वार,
लक्ष्मी पूजन की शुभकामनाएं करें स्वीकार.
लक्ष्मी पूजन की हार्दिक बधाई यह भी पढ़ें: Laxmi Puja Wishes 2019: लक्ष्मी पूजा शुभ अवसर पर इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF, Wallpapers और SMS के जरिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं

गौरतलब है कि दिवाली के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए लोग कई दिन पहले ही अपने घरों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लेते हैं. मान्यता है कि देवी लक्ष्मी वहीं वास करती हैं जहां स्वच्छता होती है, इसलिए देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर को अच्छे से साफ किया जाता है, उसे सजाया जाता है और द्वार पर रंगोली बनाई जाती है. आप सभी के लिए दीपावली का यह पर्व ढेर सारी खुशियां लेकर आए. शुभ दीपावली!
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

