Diwali 2019 Indian Mehndi Designs: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने हाथों में रचाएं पारंपरिक भारतीय मेहंदी, देखें खूबसूरत डिजाइन्स
मेहंदी को किसी भी त्योहार या शुभ धार्मिक कार्यों के दौरान हाथों और पैरों में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. दिवाली के शुभ अवसर पर आप अपने हाथों में पारंपरिक भारतीय मेहंदी के डिजाइन बनाकर इस पर्व को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकती हैं. मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं.
Diwali 2019 Indian Mehndi Designs: हिंदू धर्म में मनाए जानेवाले खास त्योहारों में शुमार दिवाली (Diwali) अपने साथ ढेर सारी खुशियां और उत्साह लेकर आता है. इस बार दीपावली (Deepawali) का पावन त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस त्योहार को मनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. दीपों के इस खास उत्सव को मनाने के लिए लोग कई दिन पहले से दिवाली की शॉपिंग (Diwali Shopping) करते हैं. इस दौरान घर की सजावट की चीजों के साथ नए कपड़ों, मिठाइयों और पटाखों की जमकर खरीददारी की जाती है. अंधेरे पर प्रकाश की जीत के इस पर्व को हर कोई अपने परिवार के साथ मिलकर धूमधाम से मनाता है. घर की महिलाएं घर की सजावट करने के साथ ही तरह-तरह के पकवान बनाती हैं और इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए अपने हाथों में मेहंदी (Mehndi) भी रचाती हैं.
मेहंदी को किसी भी त्योहार या धार्मिक कार्यों के दौरान हाथों और पैरों में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. दिवाली के शुभ अवसर पर आप अपने हाथों में पारंपरिक भारतीय मेहंदी के डिजाइन बनाकर इस पर्व को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकती हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं पारंपरिक मेहंदी के कुछ खास डिजाइन्स (Diwali Indian Mehndi Designs), जिन्हें लगाकर आप अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं.
देखें ट्रेडिशन मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन्स-
View this post on Instagram
इस डिजाइन से हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद-
View this post on Instagram
दिवाली पर ट्राई करें ये ट्रेडिशनल डिजाइन-
View this post on Instagram
डॉट वाली सुंदर और आकर्षक मेहंदी-
View this post on Instagram
हथेली के ऊपरी हिस्से के लिए सुंदर डिजाइन-
View this post on Instagram
दिवाली के लिए पारंपरिक मेहंदी डिजाइन-
View this post on Instagram
हथेली के ऊपरी हिस्से के लिए पारंपरिक डिजाइन-
View this post on Instagram
गौरतलब है कि मेहंदी के खूबसूरत और पारंपरिक डिजाइन आपके हाथों के साथ-साथ आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में मदद कर सकते हैं. उम्मीद करते हैं कि भारतीय ट्रेडिशनल मेहंदी के ये डिजाइन आपको पसंद आए होंगे और आप इनमें से कोई डिजाइन अपने हाथों पर लगाकर खुद को फेस्टिव लुक देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

