Dhulivandan 2023 Wishes: धूलिवंदनाच्या हार्दिक शुभेच्छा! इन मराठी Quotes, Messages, WhatsApp Greetings, SMS के जरिए दें होली की शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में रंगों वाली होली को धुलंडी या धूलिवंदन कहा जाता है, इसलिए लोग मराठी भाषा में भी अपनों को प्यार भरी शुभकामनाएं देते हैं. इस खास अवसर पर आप भी अपने दोस्तों-प्रियजनों और रिश्तेदारों को होली के इन विशेज, कोट्स, मैसेजेस, वॉट्सऐप ग्रीटिंग्स और एसएमएस के जरिए मराठी में धुलिवंदनाच्या हार्दिक शुभेच्छा कहकर बधाई दे सकते हैं.
Dhulivandan 2023 Wishes in Marathi: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर होलिका दहन (Holika Dahan) का पर्व मनाए जाने के बाद आज यानी 07 मार्च 2023 को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. आज जहां महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में रंगों के इस त्योहार को मनाया जा रहा है तो कोई क्षेत्रों में 8 मार्च 2023 को होली मनाई जा रही है. होली के दिन हर कोई एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगों के इस पर्व को सेलिब्रेट कर रहा है. इस त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी में गजब का उत्साह देखने को मिलता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन करने के बाद अगले दिन रंगो वाली होली खेली जाती है, जिसे धुलंडी (Dhulandi) और मराठी में धूलिवंदन (Dhulivandan) कहा जाता है.
महाराष्ट्र में रंगों वाली होली को धुलंडी या धूलिवंदन कहा जाता है, इसलिए लोग मराठी भाषा में भी अपनों को प्यार भरी शुभकामनाएं देते हैं. इस खास अवसर पर आप भी अपने दोस्तों-प्रियजनों और रिश्तेदारों को होली के इन विशेज, कोट्स, मैसेजेस, वॉट्सऐप ग्रीटिंग्स और एसएमएस के जरिए मराठी में धूलिवंदनाच्या हार्दिक शुभेच्छा कहकर बधाई दे सकते हैं.
1- होळीच्या पवित्र अन्निमध्ये, निराशा,
दारिद्र्य, आळस यांचे दहन होवो,
आणि सर्वांच्या आयुष्यात
आनंद, सुख, आरोग्य आणि शांति नांदो.
होळी व धुलिवंदनाच्या हार्दिक शुभेच्छा!

2- थंड रंग स्पर्श,
मनी नव हर्ष…
अखंड रंग बंध
जगी सर्व धुंद..
धूलिवंदनाच्या हार्दिक शुभेच्छा

3- रंगून जाऊ रंगात आता,
अखंड उठु दे मनी तरंग,
तोडून सारे बंध सारे,
असे उधळुया आज हे रंग
धूलिवंदनाच्या हार्दिक शुभेच्छा !

4- सप्तरंगांची उधळण
आपुलकीचा ओलावा
अखंड राहो नात्यांचा गोडवा
धूलिवंदन निमित्त
सर्वांना हार्दिक शुभेच्छा.

5- रंग प्रेमाचा, रंग स्नेहाचा,
रंग नात्यांचा, रंग बंधाचा,
रंग हर्षाचा, रंग उल्हासचा,
रंग नव्या उत्सवाचा,
होळीच्या अणि धुलिवंदनच्या
हार्दिक शुभेच्छा…!!!

6- भिजू दे रंग आणि अंग स्वच्छंद,
अखंड उडू दे मनि रंगतरंग
व्हावे अवघे जीवन दंग
असे उधळू आज हे रंग
धुलिवंदनाच्या शुभेच्छा !

होली यानी धूलिवंदन के दिन लोग जमकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं. होली स्पेशल बॉलीवुड सॉन्ग पर भांग की ठंडाई पीकर झूमते हैं. इस दिन गुझिया और मिठाई से लोगों का मुंह मीठा कराया जाता है. होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भूलाकर प्यार और एकता के रंग में रंग जाते हैं. सभी धर्मों के लोग मिलकर होली के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

