Dev Deepawali 2025 Messages: देव दीपावली पर प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes और Facebook Greetings

काशी में हर सेल देव दीपावली (Dev Deepawali) मनाई जाती है. देव दीपावली का मतलब देवताओं की दिवाली. यह कार्तिक पूर्णिमा की रात मनाया जाता है. मान्यता है कि देवता स्वयं गंगा स्नान के लिए काशी के घाटों पर उतरते हैं. दिवाली के 15 दिन बाद यह त्यौहार मनाया जाता है. दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार नदी के तट को दीपों के सागर में बदल देता है, जहां 100 से अधिक घाटों, मंदिरों और नावों पर लाखों दीये जलाए जाते हैं..

देव दीपावली (Photo: File Image)

Dev Deepawali 2025 Messages: काशी में हर सेल देव दीपावली (Dev Deepawali) मनाई जाती है. देव दीपावली का मतलब देवताओं की दिवाली. देव दीपावली इस साल 5 नवंबर को मनाया जा रहा है. यह कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) की रात मनाया जाता है. मान्यता है कि देवता स्वयं गंगा स्नान के लिए काशी के घाटों पर उतरते हैं. दिवाली के 15 दिन बाद यह त्यौहार मनाया जाता है. यह त्योहार नदी के तट को दीपों के सागर में बदल देता है, जहां 100 से अधिक घाटों, मंदिरों और नावों पर लाखों दीये जलाए जाते हैं, जिससे एक भव्य नजारा बनता है. शाम को गंगा आरती, जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें भक्तों, कलाकारों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. का र्तिक पूर्णिमा को मनाई जाने वाली देव दिवाली, भगवान शिव की राक्षस त्रिपुरासुर पर विजय से जुड़ी हुई है, जिससे इसे 'त्रिपुरोत्सव' नाम मिला. यह भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti 2025 Messages: गुरु नानक जयंती पर ये हिंदी Quotes, GIF Greetings और WhatsApp Wishes भेजकर दें गुरु पर्व की बधाइयां

बुराई पर अच्छाई की यह प्रतीकात्मक विजय त्योहार के अनुष्ठानों के केंद्र में है. समय के साथ, देव दिवाली एक बड़े सार्वजनिक आयोजन के रूप में विकसित हुई है, जो न केवल धार्मिक कारणों से, बल्कि अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रासंगिकता के कारण भी लाखों लोगों को आकर्षित करती है. शाम को भव्य गंगा आरती, दीपदान, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेते हैं. इस पर्व की लोग शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई भी देते हैं. ऐसे में आप भी इस पावन अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को हैप्पी देव दीपावली कहकर विश कर सकते हैं.

1- प्यार की बंसी बजे,

प्यार की बजे शहनाई,

खुशियों के दीप जले,

दुख कभी न ले अंगड़ाई.

हैप्पी देव दीपावली

देव दीपावली (Photo: File Image)

2- दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो,

पटाखों की गूंज से आसमान रोशन हो,

ऐसी आए झूम के ये देव दिवाली,

कि हर तरफ खुशियों का मौसम हो.

हैप्पी देव दीपावली

देव दीपावली 2025 (Photo: File Image)

3- हर दम खुशियां हो साथ,

कभी दामन न हो खाली,

हम सबकी तरफ से,

विश यू हैप्पी देव दिवाली.

हैप्पी देव दीपावली

हैप्पी देव दीपावली 2025 (Photo: File Image)

4- गंगा आरती,

घाटों पर शंखनाद,

शिव के मंत्रों का उद्घोष,

कितना अद्भुत और प्रफुल्लित,

करने वाला है ये धार्मिक वातावरण.

आइए मिलकर आराधना करें,

और मनाएं देव दिवाली...

हैप्पी देव दीपावली

देव दीपावली की बधाई (Photo: File Image)

5- मुस्कुराते-हंसते दीप तुम जलाना,

जीवन में नई खुशियों को लाना,

दुःख दर्द अपने भूलकर,

सबको गले लगाना, सबको गले लगाना.

हैप्पी देव दीपावली

देव दीपावली की शुभकामनाएं (Photo: File Image)

इस पर्व को कार्तिक पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा और त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरारी अवतार लेकर त्रिपुरासुर भाइयों की तिकड़ी का संहार किया था, जिससे प्रसन्न होकर देवी-देवताओं ने काशी नगरी में गंगा स्नान के बाद भगवान शिव की उपासना की थी और दीप प्रज्जवलित कर देव दीपावली का उत्सव मनाया था.

Share Now

Tags

Dev Deepawali Dev Deepawali 2025 Dev Deepawali Greetings Dev Deepawali HD Images Dev Deepawali Hindi Messages Dev Deepawali Hindi Wishes Dev Deepawali Photos Dev Deepawali Quotes Dev Deepawali Wallpapers Dev Diwali Dev Diwali 2025 Dev Diwali Greetings Dev Diwali Hindi Messages Dev Diwali Hindi Wishes Dev Diwali Images Dev Diwali Photos Dev Diwali Quotes Dev Diwali Wallpapers festivals and events Happy Kartik Purnima Happy Kartik Purnima 2025 Kartik Purnima Kartik Purnima 2025 Kartik Purnima greetings Kartik Purnima HD Images Kartik Purnima Hindi Messages Kartik Purnima Hindi Wishes Kartik Purnima Photos Kartik Purnima Quotes Kartik Purnima SMS Kartik Purnima Wallpapers Tripurari Purnima Tripurari Purnima 2025 Tripuri Purnima Tripuri Purnima 2025 कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा 2025 कार्तिक पूर्णिमा इमेजेस कार्तिक पूर्णिमा एसएमएस कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई कार्तिक पूर्णिमा कोट्स कार्तिक पूर्णिमा ग्रीटिंग्स कार्तिक पूर्णिमा फोटोज कार्तिक पूर्णिमा वॉलपेपर्स कार्तिक पूर्णिमा शुभकामना संदेश कार्तिक पूर्णिमा हिंदी मैसेजेस कार्तिक पूर्णिमा हिंदी विशेज त्रिपुरारी पूर्णिमा त्रिपुरारी पूर्णिमा 2025 त्रिपुरी पूर्णिमा त्रिपुरी पूर्णिमा 2025 देव दिवाली देव दिवाली 2025 देव दिवाली की बधाई देव दिवाली की शुभकामनाएं देव दिवाली कोट्स देव दिवाली ग्रीटिंग्स देव दिवाली फोटोज देव दिवाली वॉलपेपर्स देव दिवाली शुभकामना संदेश देव दीपावली देव दीपावली 2025 देव दीपावली हिंदी मैसेजेस देव दीपावली हिंदी विशेज हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा हैप्पी देव दिवाली हैप्पी देव दिवाली 2025

\