Christmas Eve 2023 Messages: क्रिसमस ईव की इन हिंदी Quotes, Shayaris, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
क्रिसमस ईव 2023 (Photo Credits: File Image)

Christmas Eve 2023 Messages in Hindi: दुनिया भर में रहने वाले ईसाई धर्म के लोग हर साल 25 दिसंबर (25th December) को क्रिसमस (Christmas) का पर्व धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस पर्व के जश्न को मनाने का सिलसिला क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर से शुरु हो जाता है, जिसे क्रिसमस ईव (Christmas Eve) यानी क्रिसमस की पूर्व संध्या कहा जाता है. क्रिसमस ईव दुनिया भर के परिवारों के लिए ढेरों खुशियां लेकर आता है. इस दिन बच्चों को सीक्रेट सैंटा (Secret Santa) का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि वो बच्चों के लिए ढेर सारे उपहार लेकर आते हैं और उनके साथ पर्व की खुशियां बांटते हैं. क्रिसमस ईव से ही ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार का सेलिब्रेशन शुरु हो जाता है और उसके अगले दिन शानदार दावतों के साथ इसकी खुशियां सबके साथ बांटी जाती हैं.

क्रिसमस से एक दिन पहले मनाए जाने वाले क्रिसमस ईव पर लोग प्यार भरी शुभकामनाएं देते हैं. इसकी खुशियों को साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं. अगर आप अपने प्रियजनों को क्रिसमस ईव की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेशों की तलाश कर रहे हैं तो आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1-  इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह,

हरा भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे!

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2023 (Photo Credits: File Image)

2- प्यार और खुशियों के पर्व क्रिसमस की बधाई,

ये पर्व आपके जीवन में हर रंग भरे...

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2023 (Photo Credits: File Image)

3- दोस्तों संग हर लम्हे में क्रिसमस है,

दोस्ती की ये दुनिया दीवानी है,

दोस्तों के बिना जिंदगी बेकार है,

दोस्तों से ही तो जिंदगी में बहार है.

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2023 (Photo Credits: File Image)

4- हर एक के दिल में हो सबके लिए प्यार,

आनेवाला हर दिन हो खुशियों का त्योहार,

इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सारे गम,

क्रिसमस का हम सब करें कुछ इस तरह वेलकम.

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2023 (Photo Credits: File Image)

5- क्रिसमस पर यीशु से ये है प्रार्थना,

दो हमें इतनी शक्ति ताकि,

खुद पूरी कर सकें अपनी हर मनोकामना...

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि ईसा मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के तौर पर हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. क्रिसमस और नए साल के जश्न को एक सप्ताह के अंतराल के भीतर सेलिब्रेट किया जाता है. यह साल का एक ऐसा पर्व है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों, गिफ्ट्स और कैंडल्स से सजाया जाता है. लोग सीक्रेट सैंटा बनकर एक-दूसरे को उपहार देते हैं और शानदार दावतों का आयोजन किया जाता है.