Chhoti Diwali/Kali Chaudas 2019 Messages: छोटी दिवाली पर होती है महाकाली की पूजा, प्रियजनों को इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, SMS, GIF, Wallpapers के जरिए दें काली चौदस की शुभकामनाएं
बंगाल में छोटी दिवाली को महाकाली के प्राकट्य दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन मां काली की पूजा की जाती है. माना जाता है कि काली चौदस के दिन महाकाली की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है. इस दिन सुबह शरीर में तेल लगाया जाता है और उसके बाद स्नान किया जाता है.
Chhoti Diwali/Kali Chaudas 2019 Messages In Hindi: दीपावली (Deepawali) से एक दिन पहले छोटी दिवाली (Chhoti Diwali) का त्योहार मनाया जाता है, जिसे दिवाली उत्सव (Diwali Festival) का दूसरा पर्व माना जाता है. इस साल छोटी दिवाली का त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi), काली चौदस (Kali Chaudas) और रूप चौदस (Roop Chaudas) के नाम से जाना जाता है. बंगाल में इस दिवस को महाकाली के प्राकट्य दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन मां काली (Maa kali) की पूजा की जाती है. माना जाता है कि काली चौदस के दिन महाकाली की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है. इस दिन सुबह शरीर में तेल लगाया जाता है और उसके बाद स्नान किया जाता है.
महाकाली (Mahakali) के भक्तों के लिए काली चौदस का दिन बहुत खास होता है और इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. आप भी काली चौदस के दिन इन भक्तिमय हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एसएमएस, जीआईएफ, वॉलपेपर्स के जरिए काली पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- अंधेरा हुआ दूर रात के साथ,
नई सुबह आई काली चौदस के साथ,
अब आंखे खोलो, देखो एक मैसेज आया है,
काली चौदस की शुभकामनाएं लाया है.
हैप्पी काली चौदस यह भी पढ़ें: Chhoti Diwali/Kali Chaudas 2019 Wishes: छोटी दिवाली पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIF, Photo SMS, Wallpapers को भेजकर अपने प्रियजनों को दें काली चौदस की शुभकामनाएं

2- आज काली चौदस की रात है,
मां काली भक्तों पर कृपा बरसाती हैं,
इस काली चौदस हम यह दुआ करते हैं,
महाकाली आपको बचाएं हर काली नजर से.
हैप्पी काली चौदस

3- रात थी काली,
लाइफ थी खाली,
फिर बदल गया सबकुछ... जो आई,
वो रात थी काली चौदस की.
हैप्पी काली चौदस

4- मां आदिशक्ति महाकाली,
आपको प्रदान करे सुख-शांति,
काली चौदस पर करें उन्हें नमन,
उनके गुणगान से करें धन्य जीवन.
हैप्पी काली चौदस यह भी पढे़ें: Chhoti Diwali Wishes 2019: छोटी दिवाली पर इन हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF, Wallpapers और SMS के जरिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं

5- कह दो अंधेरों से,
कहीं और घर बना लें,
क्योंकि मेरे घर-आंगन में,
रोशनी का सैलाब आया है...
हैप्पी काली चौदस

मान्यता है कि काली चौदस का त्योहार मनाने से भक्तों को महाकाली की कृपा प्राप्त होती है और उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. इसके अलावा इस पूजा को करने से दुश्मन शांत होते हैं और काले जादू-टोने का प्रभाव खत्म हो जाता है. इतना ही नहीं काली चौदस की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

