Chand Raat Mubarak 2020 Wishes in Hindi: ईद का जश्न मनाने से पहले दोस्तों-रिश्तेदारों से कहें चांद रात मुबारक, भेजें ये WhatsApp Status, Facebook Greetings, GIF Images, HD Wallpapers और कोट्स
रमजान महीने के आखिरी दिन शव्वाल का चांद नजर आते ही लोग एक-दूसरे को चांद रात की मुबारकबाद देते हैं. आप भी ईद के चांद का दीदार होते ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और अपनों को इन प्यारे विशेज, इमेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ मैसेजेस, एचडी फोटोज, वॉट्सऐप स्टेटस, वॉलपेपर्स और कोट्स के जरिए चांद रात मुबारक कह सकते हैं.
Chand Raat Mubarak 2020 Wishes: इस्लाम का सबसे पाक महीना रमजान (Ramadan) समाप्त होने को है. दरअसल, इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल (Shawwal) के चांद के साथ ही रमजान का पाक महीना खत्म हो जाता है और दुनिया भर के मुसलमान शव्वाल की पहली तारीख को ईद (Eid Celebration) का जश्न धूमधाम से मनाते हैं, जिसे ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr), ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) और मीठी ईद (Meethi Eid) भी कहा जाता है. ईद के दिन सुबह के समय लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं, फिर एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं. ईद का जश्न मनाने के लिए घरों में सेवइयों के साथ स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं. बच्चों को ईदी और गरीबों को जकात दिया जाता है. हालांकि इस साल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते दुनिया भर के मुसलमान लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ईद का जश्न मना रहे हैं.
रमजान महीने के आखिरी दिन शव्वाल का चांद नजर आते ही लोग एक-दूसरे को चांद रात की मुबारकबाद देते हैं. आप भी ईद के चांद का दीदार होते ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और अपनों को इन प्यारे विशेज, इमेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ मैसेजेस, एचडी फोटोज, वॉट्सऐप स्टेटस, वॉलपेपर्स और कोट्स के जरिए चांद रात मुबारक कह सकते हैं. यह भी पढ़ें: Eid Mubarak 2020 In Advance Wishes & Images: संगे-संबंधियों से कहें ईद मुबारक इन एडवांस, भेजें से आकर्षक हिंदी WhatsApp Stickers, Photos, Facebook Greetings, GIFs, Quotes और वॉलपेपर्स
1- चांद रात मुबारक 2020

2- चांद रात मुबारक 2020

3- चांद रात मुबारक 2020

4- चांद रात मुबारक 2020

5- चांद रात मुबारक 2020

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रमजान के पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों के लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं और रोजेदारों की हर दुआ कुबूल होती है. इस महीने दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करके अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. कहा जाता है कि इस महीने की गई इबादत का सवाब बाकी महीनों के मुकाबले 70 गुना ज्यादा मिलता है. रमजान में रोजेदारों के लिए कुरान पढ़ना और 5 वक्त की नमाज अदा करना काफी अहम माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

