त्योहार

Chaitra Navratri 2024 Wishes: चैत्र नवरात्रि पर इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में सराबोर नजर आते हैं. इसका हर एक दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है, इसलिए भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत रखकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसे में चैत्र नवरात्रि पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स और फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Chaitra Navratri 2024 Wishes: चैत्र नवरात्रि पर इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

Chaitra Navratri 2024 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का नौ दिवसीय पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत इस साल 9 अप्रैल 2024 से हो रही है और समापन 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी के साथ होगा. मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के पर्व नवरात्रि (Navratri) को हिंदू धर्म में बहुत ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है. साल में मनाई जाने वाली चार नवरात्रियों में दो गुप्त नवरात्रि होती है, जबकि चैत्र और अश्विन मास की नवरात्रि मातारानी के भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है. अश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि और चैत्र मास की नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है.

नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में सराबोर नजर आते हैं. इसका हर एक दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है, इसलिए भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत रखकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसे में चैत्र नवरात्रि पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स और फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- सारा जहान है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

2- माता रानी वरदान ना देना हमें,

बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,

एक बस यही आशीर्वाद देना हमें.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

3- देवी मां के कदम आपके घर में आएं,

आप खुशी से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराए,

और आप सदा मुस्कुराएं.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

4- खुशी आप सबको इतनी मिले,

कभी ना हो दुखों का सामना,

यही है हमारी तरफ से,

आपको नवरात्रि की शुभकामना.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

5- मां की आराधना का ये पर्व है,

मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,

बिगड़े काम बनाने का पर्व है,

भक्ति का दीया दिल में जलाने का पर्व है.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन भक्त शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करके मां दुर्गा का आह्वान करते हैं. इस दौरान अधिकांश लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कई लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं, फिर नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन कन्या पूजन व हवन करके व्रत पूर्ण किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).