त्योहार

Basant Panchami 2022 Messages: बसंत पंचमी पर इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं

मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती कमल पर विराजमान होकर हाथ में वीणा लेकर और पुस्तक धारण करके प्रकट हुई थीं. बसंत पंचमी के पावन अवसर पर लोग शुभकामना संदेशों का आदान प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Basant Panchami 2022 Messages: बसंत पंचमी पर इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं
बसंत पंचमी 2022 (Photo Credits: File Image)

Basant Panchami 2022 Messages in Hindi: आज यानी 5 फरवरी को देशभर में बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसे श्री पंचमी (Shree Panchami) और सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के नाम से भी जाना जाता है. बसंत पंचमी पर ज्ञान और बुद्धि-विवेक की देवी मां सरस्वती (Maa Saraswati) की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था और पूरे ब्रह्मांड को ध्वनि का उपहार मिला था, इसलिए इस दिन को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. पूजन के दौरान उन्हें पीले वस्त्र, पीले पुष्प, गुलाल, अक्षत, धूप-दीप और गंध इत्यादि अर्पित किए जाते हैं.

मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती कमल पर विराजमान होकर हाथ में वीणा लेकर और पुस्तक धारण करके प्रकट हुई थीं. बसंत पंचमी के पावन अवसर पर लोग शुभकामना संदेशों का आदान प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- बहारों में बहार बसंत,

मीठा मौसम मीठी उमंग,

रंग-बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग,

तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2022 (Photo Credits: File Image)

2- सर्दी को तुम दे दो विदाई,

बसंत की अब ऋतु है आई,

फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई,

बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई,

उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई,

देखो अब बसंत है आई...

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2022 (Photo Credits: File Image)

3- पीले-पीले सरसों के फूलपीली उड़ी पतंग,

रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग,

जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग,

आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2022 HD Images: हैप्पी बसंत पंचमी! अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Photo SMS और Wallpapers

4- लेकर मौसम की बहार,

आया बसंत ऋतू का त्योहार,

आओ हम सब मिलकर मनाएं,

दिल में भर के उमंग और प्यार.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2022 (Photo Credits: File Image)

5- जीवन का यह बसंत,

खुशियां दे अनंत,

प्रेम और उत्साह से,

भर दे जीवन में रंग.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2022 (Photo Credits: File Image)

मान्यता है कि इस दिन मां शारदा की पूजा करने से मां प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं, जिन भक्तों पर मां सरस्वती की कृपा बरसाती है उन्हें कला, संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है. इस दिन शिक्षा देने वाले गुरुओं को भी सम्मानित किया जाता है, इसलिए लोग अपने गुरु को भेट या उपहार देकर उनके प्रति सम्मान जाहिर करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).