Basant Panchami 2021 Wishes & HD Images: बसंत पंचमी पर इन WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIFs, Wallpapers के जरिए दें सबको बधाई
बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी, श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी, सरस्वती पूजा जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है. इस अवसर पर आप अपनों को इस पर्व की बधाई दे सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं बसंत पंचमी 2021 के मनमोहक वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, विशेज, एचडी इमेजेस, जीआईएफ और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर सबको बधाई दे सकते हैं.
Basant Panchami 2021 Wishes & HD Images: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami) के त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. माना जाता है कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती (Maa Saraswati) का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है. बसंत पंचमी से बसंत ऋतु का आगमन होता है. बसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है और इस ऋतु के अगाम से सरसों के खेल लहलहा उठते हैं. चना, जौ, ज्वार और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं. इस दौरान मौसम सुहाना हो जाता है और पेड़-पौधों में नए फल-फूल पल्लवित होने लगते हैं. इस दिन जहां देवी सरस्वती की विधिवत पूजा की जाती है तो वहीं कई जगहों पर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया जाता है.
बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी, श्री पंचमी, सरस्वती पंचमी, सरस्वती पूजा जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है. इस अवसर पर आप अपनों को इस पर्व की बधाई दे सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं बसंत पंचमी 2021 के मनमोहक वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, विशेज, एचडी इमेजेस, जीआईएफ और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर सबको बधाई दे सकते हैं.
1- बसंत पंचमी 2021

2- बसंत पंचमी 2021

3- बसंत पंचमी 2021

4- बसंत पंचमी 2021

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी कब है? जानें मां सरस्वती की पूजा के दौरान क्या करें और क्या नहीं
5- बसंत पंचमी 2021

बसंत पंचमी के दिन को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन विद्यारंभ, गृह प्रवेश के अलावा अन्य कार्यों की शुरुआत की जाती है. इस दिन पीले रंग के वस्त्रों को पहनना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन पूरे भक्तिभाव के साथ देवी सरस्वती की पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान, विद्या और कला का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आप सभी को बसंत ऋतु के आगमन के पावन पर्व बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

