त्योहार

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर माह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! निराशा से बचने हेतु निपटा लें बैंक संबंधी कार्य!

अक्टूबर में भी गांधी जयंती, शरद नवरात्रोत्सव, दुर्गा पूजा, दशहरा, विजयादशमी, शरद पूर्णिमा आदि के उपलक्ष्य में अक्टूबर 2023 के 30 दिनों में 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. इसमें दूसरा एवं चौथा शनिवार तथा 5 रविवार के साप्ताहिक अवकाश तथा कुछ क्षेत्रीय पर्वों के अवकाश भी शामिल हैं.

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर माह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! निराशा से बचने हेतु निपटा लें बैंक संबंधी कार्य!
Bank Holiday

सितंबर मास 2023 के बस कुछ दिन शेष रह गये हैं. अक्टूबर मास हमेशा से पर्वों का महीना माना जाता रहा है. आगामी अक्टूबर में भी गांधी जयंती, शरद नवरात्रोत्सव, दुर्गा पूजा, दशहरा, विजयादशमी, शरद पूर्णिमा आदि के उपलक्ष्य में अक्टूबर 2023 के 30 दिनों में 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. इसमें दूसरा एवं चौथा शनिवार तथा 5 रविवार के साप्ताहिक अवकाश तथा कुछ क्षेत्रीय पर्वों के अवकाश भी शामिल हैं. यद्यपि ऑनलाइन बैंकिंग के लेनदेन सुचारू रूप से चलते रहेंगे. लेकिन चेक बुक, पासबुक अथवा बैंक से प्राप्त होने वाले आवश्यक दस्तावेज जैसे काम अवश्य प्रभावित हो सकते हैं.

अगर अवकाश के दिनों में आप कहीं दूर दराज घूमने-फिरने आदि का कार्यक्रम बना रहे हैं तो समय रहते बैंक संबंधित जरूरी कार्य निपटा लें, तथा परिवार के साथ पर्व का पूरा आनंद लें. आपकी सुविधा के लिए रिजर्व बैंक द्वारा जारी अवकाश की पूरी सूची हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं.

अक्टूबर 2023 में कब बंद रहेंगे बैंक?

0अक्टूबर 2023, (रविवार/साप्ताहिक अवकाश)

02 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती

0अक्टूबर 2023, (रविवार/साप्ताहिक अवकाश)

14 अक्टूबर 2023, (दूसरा शनिवार/राष्ट्रीय अवकाश) महालया

15 अक्टूबर 2023(रविवार/साप्ताहिक अवकाश) घटस्थापना एवं अग्रसेन जयंती

18 अक्टूबर 2023, बुधवार- कटि बिहू (असम में मनाया जाता है)

19 अक्टूबर 2023, मंगलवार- गुजरात में संवत्सरी महोत्सव मनाया जाता है

21 अक्टूबर 2023, शनिवार- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)

22 अक्टूबर 2023, (रविवार/साप्ताहिक अवकाश) महा अष्टमी, संपूर्ण भारत में मनाई जाती है

23 अक्टूबर 2023, सोमवार- महानवमी/ आयुध पूजा

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार- दशहरा/विजयादशमी/दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर 2023, बुधवारदुर्गा पूजा (दसई)

26 अक्टूबर 2023, गुरुवारदुर्गा दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस

27 अक्टूबर 2023, शुक्रवारदुर्गा पूजा (दसई)

28 अक्टूबर 2023, (चौथा शनिवार/साप्ताहिक अवकाश) लक्ष्मी पूजाप्रकट दिवस

29 अक्टूबर 2023, (रविवार/साप्ताहिक अवकाश)

31 अक्टूबर 2023, मंगलवारसरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

   इस अक्टूबर 2023 में बैंक अवकाश की इस पूरी सूची को देखकर आप अपना बैंकिंग कार्य सहजता से प्लान कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).