त्योहार

Akshaya Tritiya 2023 Wishes: अक्षय तृतीया की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके साथ ही इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Akshaya Tritiya 2023 Wishes: अक्षय तृतीया की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया 2023 (Photo Credits: File Image)

Akshaya Tritiya 2023 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारो में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya)  का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. यह साल का एक ऐसा स्वयंसिद्ध और अबूझ मुहूर्त होता है, जब किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए शुभ मुहूर्त या पंचांग को देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने पर उसमें सफलता जरूर मिलती है. साल की सबसे पावन और मंगलकारी तिथि के दिन गृह प्रवेश, पूजा-पाठ, शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती (Parshuram Jayanti) भी मनाई जाती है.

अक्षय तृतीया के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके साथ ही इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- दिल का दरवाजा खोल दो,

जो मन में है बोल दो,

अक्षय तृतीया की खुशियों में,

प्रेम का शहद घोल दो...

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2023 (Photo Credits: File Image)

2- अक्षय तृतीया से ही आपके घर धन की बरसात हो,

माता लक्ष्मी का वास हो,

सभी संकटों का नाश हो,

उन्नति का आपके सिर पर ताज हो,

घर में सुख-शांति का वास हो.

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2023 (Photo Credits: File Image)

3- हर काम पूरा हो,

कोई सपना न अधूरा हो,

धन-धान्य और प्रेम से भरा हो जीवन,

घर में हो लक्ष्मी का आगमन...

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2023 (Photo Credits: File Image)

4- घनर घनर बरसे जैसे घटा,

वैसे ही हो धन की वर्षा,

मंगलमय हो यह त्योहार,

भेंट में आये उपहार ही उपहार.

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2023 (Photo Credits: File Image)

5- सोने का रथ, चांदी की पालकी,

बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी,

देने आपके परिवार को,

अक्षय तृतीया की बधाई...

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2023 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है, इसके साथ ही घर में हमेशा बरकत बनी रहती है. इस दिन गंगा स्नान, जप-तप और दान का विशेष महत्व होता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्मों से कभी न खत्म होने वाले पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).