लाइफस्टाइल

February 7, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

7 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल.मेष-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. वृषभ-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.

February 7, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

7 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

मेष-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.गाड़ी संभलकर चलाएं. जल्दबाजी घातक हो सकती है.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

वृषभ-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. परिवार से जुड़ी समस्याएं रहेंगी.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मिथुन- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ दान - चावल का दान करें.

कर्क- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

सिंह-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

कन्या- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.पत्नी से झगड़ा हो सकता है. इसलिए बात सोच समझकर करें.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

तुला- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.वाणी पर संयम रखें. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

वृश्चिक- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.

शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.

धनु- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

मकर- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.वाणी पर संयम रखें.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

कुंभ-निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही काम से यात्रा पर जा सकते है.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

मीन-क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों का फोन आ सकता है, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ दान - रक्तदान करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).