लाइफस्टाइल

February 5, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

5 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल.मेष-आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें.

February 5, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

5 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है. करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है. पीला कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें. आज आपको विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, घर में बड़ो के साथ मनमुटाव हो सकता है. सफेद कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

मिथुन-आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें. जिससे आपको हानि हो सकती है. भगवा कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

कर्क-आज के दिन परिवार से मनमुटाव होगा, इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें. साथ ही सेहत बिगड़ सकती है. किसी पुराने करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है. ग्रे कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

सिंह- आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. कोई भी काम हो तो सोच समझकर करें. आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. नीला कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

कन्या- आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे.करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खास है. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. क्रीम कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

तुला-आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी.साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वाणी पर संयम रखें. बैगनी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

वृश्चिक- आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है. भूरा कलर आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.

धनु- आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए आप सावधानी बरतें. सफेद कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

मकर- आज के दिन किसी से ना उलझें. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा. पर्पल कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

कुंभ-आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. सफेद कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

मीन- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है. गाड़ी संभलकर चलाएं. नारंगी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).