लाइफस्टाइल

February 26, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

26 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष. आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. वृषभ. आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.

February 26, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

26 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

1- मेष. आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. कोर्ट से जुड़े मसले सुलझेंगे.

शुभ रंग -ग्रे

2- वृषभ. आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ रंग - नीला

3- मिथुन.आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ रंग -भगवा

4- कर्क. आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ रंग -पर्पल

5- सिंह. आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ रंग -नीला

6- कन्या.आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. पत्नी से न उलझें.

शुभ रंग -भूरा

7- तुला. आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. दफ्तर में परेशान रहेंगे.

शुभ रंग - नारंगी

8- वृश्चिक. आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ रंग - लाल

9- धनु. आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. सरकारी काम बनेगा.

शुभ रंग - क्रीम

10. मकर-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ रंग - सफेद

11- कुंभ.आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ रंग -बैगनी

12.मीन- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. जल्दबाजी से बचें.

शुभ रंग -पीला

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).