February 10, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
10 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. वृषभ-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा.
10 फरवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
शुभ रंग-नीला
शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.
वृषभ-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग-लाल
शुभ उपाय- पीपल के पेड़ को जल दें.
मिथुन-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ रंग-भगवा
शुभ उपाय- पीले चंदन का तिलक लगाएं.
कर्क- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ रंग-पीला
शुभ उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
सिंह-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. दोपहर के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.
शुभ रंग-सफेद
शुभ उपाय- महालक्ष्मी की पूजा करें.
कन्या- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.
शुभ रंग-नारंगी
शुभ उपाय- श्रीकृष्ण की पूजा करें.
तुला- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.
शुभ रंग-पर्पल
शुभ उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें.
वृश्चिक- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ रंग-ग्रे
शुभ उपाय- पक्षियों को दाना डालें.
धनु- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.
शुभ रंग-भूरा
शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.
मकर- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है. किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.
शुभ रंग-नारंगी
शुभ उपाय- काम की शुरुआत मीठा खाकर करें.
कुंभ- आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ रंग-बैगनी
शुभ उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें.
मीन- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.
शुभ रंग-नीला
शुभ उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

